Navaratri 2019: नवरात्रि में डांडिया डांस और गरबा नाइट्स को और भी खास बनाएंगे बॉलीवुड के ये गानें

By मेघना वर्मा | Published: September 29, 2019 10:17 AM2019-09-29T10:17:17+5:302019-09-29T10:17:17+5:30

डांडिया नाइट्स हो और गरबा के लिए बेहतरीन सॉग्स चुनने हों तो बॉलीवुड से बेहतर ऑप्शन और कहीं नहीं मिल सकता। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से गाने हैं जिसे सुनकर आपको बस डांस करने का मन हो जाएगा।

Navaratri 2019: Garba Songs, Navratri songs, bollywood Garba songs, Bollywood Navratri songs | Navaratri 2019: नवरात्रि में डांडिया डांस और गरबा नाइट्स को और भी खास बनाएंगे बॉलीवुड के ये गानें

Navaratri 2019: नवरात्रि में डांडिया डांस और गरबा नाइट्स को और भी खास बनाएंगे बॉलीवुड के ये गानें

Highlightsदेश भर में आज से नवरात्रि का त्योहार शुरू हो चुका है। देश के कई हिस्सों में आज से ही गरबा नाइट्स और डांडिया नाइट का आयोजन भी किया जाता है।

देश के सबसे पावन पर्व यानी नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी हैं। नौ दिन के इस त्योहार पर लोग जोश और मस्ती के मूड में होते हैं। देश भर में कई जगह नवारात्रि के पहले दिन से ही गरबा नाइट्स या डांडिया नाइट्स की शुरूआत हो जाती हैं। कई सोसाएटीज में भी डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जाता है। 

अब डांडिया नाइट्स हो और गरबा के लिए बेहतरीन सॉग्स चुनने हों तो बॉलीवुड से बेहतर ऑप्शन और कहीं नहीं मिल सकता। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से गाने हैं जिसे सुनकर आपको बस डांस करने का मन हो जाएगा। तो इस नवरात्रि आप भी इंज्वॉय कीजिए गरबा नाइट्स बॉलीवुड के इन गानों के साथ। 

1. चोगड़ा- लवयात्रि

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की इस फिल्म में इस गाने को सुनकर ही बस गरबा करने का मन हो जाता है। 

2. कमरिया-मित्रों

जैकी भगनानी और क्रतिका कामरा की इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर भले ही बड़ा धमाल ना मचा पाई हो। मगर फिल्म के म्यूजिक को लोग याद करते हैं। इसी फिल्म का कमरिया गाना भी डांडिया नाइट्स के लिए परफैक्ट है। 

3. डोलिदा-लवयात्रि

इस फिल्म से आयुष शर्मा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। मगर फिल्म उतनी खास नहीं निकली। इस फिल्म के गाने और फिल्म में दिखाए गए गरबा डांस बेहतरीन है।

4. रंगतारी-लवयात्रि

लवयात्रि का ये गाना भी गरबा के लिए अच्छा है। इसमें आप अपने दोस्तों, अपने परिवार वालों किसी के साथ भी डांडिया डांस कर सकते हैं।

5. परी हूं मैं- फाल्गुी पाठक

सिंगर फाल्गुनी पाठक के ज्यादातर गानों पर आप गरबा कर सकते हैं। उन्हीं में से एक है ये गाना परी हूं मैं। गुजरात के कई हिस्सों में फाल्गुनी पाठक लाइव गरबा सॉन्ग भी परफॉर्म करती हैं।

Web Title: Navaratri 2019: Garba Songs, Navratri songs, bollywood Garba songs, Bollywood Navratri songs

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे