National Lata Mangeshkar Award : सुमन कल्याणपुर और कुलदीप सिंह लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत

By भाषा | Published: February 7, 2020 04:11 PM2020-02-07T16:11:32+5:302020-02-07T16:11:32+5:30

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, सुगम संगीत के क्षेत्र में कलात्मक श्रेष्ठता को प्रोत्साहित करने के लिये प्रदेश के संस्कृति विभाग का दिया जाने वाला सालाना अलंकरण है।

National Lata Mangeshkar Award: Suman Kalyanpur and Kuldeep Singh Lata Mangeshkar Award | National Lata Mangeshkar Award : सुमन कल्याणपुर और कुलदीप सिंह लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत

National Lata Mangeshkar Award : सुमन कल्याणपुर और कुलदीप सिंह लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत

Highlights मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर और प्रख्यात संगीतकार कुलदीप सिंह को मध्यप्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से नवाजा गया हैराज्य की संस्कृति मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने यहां बृहस्पतिवार रात को कल्याणपुर को वर्ष 2017 का राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान प्रदान किया

 मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर और प्रख्यात संगीतकार कुलदीप सिंह को मध्यप्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से नवाजा गया है। राज्य की संस्कृति मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने यहां बृहस्पतिवार रात को कल्याणपुर को वर्ष 2017 का राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान प्रदान किया।

 इसके साथ ही, सिंह को वर्ष 2018 के राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर साधौ ने प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा, "लोग कहते हैं कि राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान समारोह को पिछले सात वर्षों से सरकारी डिब्बे में बंद कर दिया गया था जिससे इसकी रौनक खो गयी थी। हमने मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर इस समारोह का आयोजन पुरानी भव्यता के साथ फिर से शुरू किया है।"

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, सुगम संगीत के क्षेत्र में कलात्मक श्रेष्ठता को प्रोत्साहित करने के लिये प्रदेश के संस्कृति विभाग का दिया जाने वाला सालाना अलंकरण है। इससे सम्मानित कलाकार को दो लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पट्टिका भेंट की जाती है। नौशाद, किशोर कुमार और आशा भोंसले सरीखी संगीत हस्तियों को भी राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से नवाजा जा चुका है। 

Web Title: National Lata Mangeshkar Award: Suman Kalyanpur and Kuldeep Singh Lata Mangeshkar Award

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे