Krishna Janmashtami 2019: 17 बार 'कृष्ण' बना था ये एक्टर, लोग सच में मानने लगे थे भगवान
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 23, 2019 04:44 PM2019-08-23T16:44:33+5:302019-08-23T16:46:22+5:30
जन्माष्टमी का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में हम आपको उस एक्टर से रुबरु करवाते हैं जिसने पर्दे पर सबसे ज्यादा श्रीकृष्ण का रोल अदा किया है।
जन्माष्टमी के पावन त्योहार के रंग में हर कोई रंगा नजर आ रहा है। अलग अलग रूपों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जा रही है। सिनेमा ने भी कई रूपों में कृष्ण भगवान को पर्दे पर दिखाया गया है। कहा जाता है पर्दे पर भगवान श्रीकृष्ण का रोल निभाकर कुछ इतना प्रसिद्ध हुए कि लोग उनको भगवान समझ कर पूजने लगे थे।
पॉपुलर एक्टर नंदमुरि तारक रामा राव इस लिस्ट में टॉप पर हैं। तेलुगु फिल्मों में इस बादशाह को एनटीआर के नाम से जाना जाता है। एक्टर के अलावा वह एक डायरेक्टर और राजनेता भी थे। फिल्मी करियर की शुरुआत एक्टर ने 1950 में की थी। उस वक्त में ज्यादातर फिल्में देवी और देवताओं पर ही बनती थी।
ऐसे में एनटीआर भी फिल्मों में कृष्ण और राम का ही रोल प्ले किया करते थे। कहा जाता है कि फैंस उनको कृष्ण के रोल में खासा पसंद करते थे। यही कारण था कि उन्होंने पर्दे पर 17 बार कृष्ण का रोल किया था। श्री कृष्णार्जुन युधम, कर्णं और दानवीर सूर कर्ण जैसी फिल्में उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती हैं।
इन फिल्मों में काम करने के कारण फैंस उनको असली में श्रीकृष्ण ही समझते थे और उनको पूजते थे। एनटीआर ने 250 तेलुगू फिल्मों में काम किया है। यही कारण है कि उनको बेतरीन एक्टर्स में से एक माना जाता है। एनटीआर ने तमिल और हिंदी फिल्मों में काम किया है। यही कारण है कि उनको तीन बार नेशनल अवॉर्ड मिला था।एनटीआर ने 1982 में तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की और पॉलिटिक्स में एंट्री ली थी।