मशहूर संगीतकार खय्याम की हालत नाजुक, मुंबई के अस्पताल में हुए भर्ती

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 16, 2019 09:29 AM2019-08-16T09:29:52+5:302019-08-16T09:29:52+5:30

भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार खय्याम की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है, फेफड़ों में संक्रमण के चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है

music director mohammed zahur khayyam admit | मशहूर संगीतकार खय्याम की हालत नाजुक, मुंबई के अस्पताल में हुए भर्ती

मशहूर संगीतकार खय्याम की हालत नाजुक, मुंबई के अस्पताल में हुए भर्ती

Highlightsबॉलीवुड के मशहूर संगीतकार मोहम्मद जहूर उर्फ खय्याम की तबियत खराब चल रही है। फेफड़ों में इफेक्शन के चलते संगीतकार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार मोहम्मद जहूर उर्फ खय्याम की तबियत खराब चल रही है। फेफड़ों में इफेक्शन के चलते संगीतकार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कहा जा रहा है खय्याम की हालत नाजुक है। अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले भी उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

कहा जा रहा है कि उनकी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हो रहा है। एनआई ने खय्याम की तबियत खराब का ट्वीट करके जानकारी दी है। ट्वीट के मुताबिक उनकी कंडीशन क्रिटिकल है। कुछ समय पहले ही पारिवारिक सूत्रों से ये सुनने में आया था कि 92 वर्षीय खय्याम को बीते रविवार मुंबई के सूरज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से वे आइसीयू में ही हैं। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगी है।

खय्याम ने अपने करियर की शुरुआत लुधियाना में 1943 में की थी। बॉलीवुड में उन्होंने  1953 में फुटपाथ से अपने करियर की शुरुआत की थी। खय्याम को असली पहचान 1961 में आई फिल्म शोला और शबनम से मिली थी। 

आखिरी खत, कभी-कभी, त्रिशूल, नूरी, बाजार, उमराव जान और यात्रा जैसी फिल्मों में धुनें दीं।साल 2011 में पद्म भूषण जैसे सम्मानों से नवाजा गया। इतना ही नहीं उमराव जान के लिए उनको नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था।

Web Title: music director mohammed zahur khayyam admit

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे