बर्थडे स्पेशल: शम्मी कपूर ने मुमताज को दिया था शादी का ऑफर, पढ़ें कुछ दिलचस्प किस्से

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 31, 2019 07:19 AM2019-07-31T07:19:59+5:302019-07-31T07:19:59+5:30

31 जुलाई 1947 को मुंबई में जन्मी मुमताज बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी। घर की माली हालत ठीक न होने के कारण उन्होंने महज 12 साल की उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर ली थी।

mumtaz birthday special unknown facts about his life | बर्थडे स्पेशल: शम्मी कपूर ने मुमताज को दिया था शादी का ऑफर, पढ़ें कुछ दिलचस्प किस्से

बर्थडे स्पेशल: शम्मी कपूर ने मुमताज को दिया था शादी का ऑफर, पढ़ें कुछ दिलचस्प किस्से

अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के लिए फेमस मुमताज का आज जन्मदिन है। बिंदिया चमकेगी, जय जय शिवशंकर, आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे और ये रेशमी जुल्फे गानों में अपने अंदाज से बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमताज ने सभी का दिल लूट लिया था। मुमताज हिंदी सिनेमाजगत की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड के सभी सुपरहिट हीरो के साथ काम किया है। 31 जुलाई 1947 को मुंबई में जन्मी मुमताज बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी।

घर की माली हालत ठीक न होने के कारण उन्होंने महज 12 साल की उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर ली थी। शुरुआत में मुमताज की जोड़ी दारासिंह के साथ जमीं। दोनों ने कई फिल्मों में काम किया। जिनमें हरक्यूलिस, फौलाद, वीर भीम सेन, सिकन्दरे आजम, रुस्तमे हिन्द जैसी फिल्म शामिल हैं। उन्होंने 60-70 के दशक में अपने खूबसूरत अंदाज से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। 

राजेश खन्ना से जोड़ी

दारा सिंह के बाद उनकी जोड़ी राजेश खन्ना के साथ जमी। मुमताज और राजेश खन्ना की जोड़ी लोगों को इतनी पसंद आई कि इनकी फ़िल्में देखने के लिए सिनेमाघरों में लम्बी भीड़ देखी जाती थी।  दोनों ने साथ मिलकर 1969 से 1974 तक कई शानदार फ़िल्में दी जिनमें  'सच्चा झूठ', 'अपना देश', 'दुश्मन', 'बंधन और रोटी' थी। 

10 साल तक किया राज

इसके अलावा मुमताज ने  शम्मी कपूर, देवानंद, संजीव कुमार, जितेंद्र और शशि कपूर जैसे फ़िल्मी सितारों के साथ काम किया। करीब 10 सालों तक मुमताज ने फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। 

शम्मी कपूर ने किया प्रपोज

मुमताज का नाम कई स्टार्स के साथ भी जोड़ा गया जिनमें संजय खान, फिरोज खान, देव आनंद के नाम भी शामिल हैं। मुमताज जब 18 साल की थीं तब उन्हें शम्मी कपूर ने शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों ही एकदूसरे से प्यार करते थे। शम्मी कपूर चाहते थे कि मुमताज फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर उनसे शादी कर लें, लेकिन मुमताज ने शम्मी की ये बात नहीं मानी। जिसके बाद शम्मी ने उनके साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया।

एक्ट्रेस ने की शादी

मुमताज ने गुजराती मूल के लंदनवासी मयूर वाधवानी नामक व्यवसायी से 1974 में शादी की और ब्रिटेन में जा बस गईं।  उनकी दो बेटियां हैं। मुमताज की बेटी नताशा अभिनेता फरदीन खान की पत्नी हैं। मुमताज को 53 वर्ष की उम्र में कैंसर हो गया था। लेकिन अब वह इस बीमारी से दूर हैं। 

मुमताज के अवार्ड

साल 1967 की फिल्म 'राम और श्याम' व 1969 की फिल्म 'आदमी और इंसान' के लिए मुमताज को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिग एक्ट्रेस अवार्ड मिला। 1971 में उन्हें 'खिलौना' के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार मिला। 1996 में प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और 2008 में आईफा उत्कृष्ट योगदान मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

Web Title: mumtaz birthday special unknown facts about his life

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे