लाइव न्यूज़ :

कट्टरपंथी संगठनों से सानू निगम की जान को खतरा, मुबंई पुलिस को मिली खुफिया रिपोर्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 6, 2018 01:20 IST

पिछले साल सोनू निगम ने लाउड स्पीकर से आने वाली अजान से आने वाली आवाज पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद काफी बवाल हुआ था और वह कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए थे।

Open in App

गायक सोनू निगम की जान को खतरा बताया गया है।  उनकी जान को खतरे के देखते हुए पुलिस उनकी सुरक्षा बढ़ाने जा रही है। दरअसल महाराष्ट्र के खुफिया विभाग ने पुलिस को भेजी एडवायजरी के मुताबिक कुछ कट्टरपंथी संगठन सोनू निगम की हत्या की साजिश रच रहे हैं, जिस कारण से उनकी सुरक्षा बढा़ई जा रही है।

खबरों की मानें तो एक खुफिया रिपोर्ट में साफ किया गया है कुछ कट्टरपंथी संगठन सोनू निगम को किसी सार्वजनिक स्थान पर या फिर किसी इवेन्ट या प्रमोशन के दौरान हमला कर सकते हैं।  ऐसे में मुंबई पुलिस भी आगाह किया गया है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढाई गई  है।  

क्या है मामला

पिछले साल सोनू निगम ने लाउड स्पीकर से आने वाली अजान से आने वाली आवाज पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद काफी बवाल हुआ था और वह कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए थे। उस समय सोनू को  कई कट्टरपंथी संगठनों ने उन्हें लेकर उग्र धमकियां भी दी थीं। सोनू एक ट्वीट करके अजान से होने वाली अपनी परेशानी को बताया था। उन्होंने ट्वीट करके लिखा था कि जब मोहम्मद ने इस्लाम की स्थापना की थी, जब बिजली नहीं थी. फिर एडिसन के आविष्कार के बाद ऐसे चोंचलों की क्या जरूरत है।

सोनू निगम ने ट्वीट किया है कि अगर वो मुस्ल‍िम नहीं हैं तो मस्जिद की अजान की आवाज से उनको क्यों रोज सुबह उठना पड़ता है, साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह भी लिखा कि कब तक हम लोगों को ऐसी धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोना पड़ेगा। इसके बाद काफी विवाद के बाद सोनू ने ट्विटर से अलविदा कह दिया था। अब एक बार फिर से उस मुद्दे को हवा देकर कुछ लोगों से उनकी जान को खतरा बताया जा रहा है। फिलहाल सोनू की ओर से इस बात को लेकर कोई बात सामने नहीं आई है।

टॅग्स :सोनू निगमबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'घर कब आओगे' टीज़र रिलीज़: 'बॉर्डर 2' के इस गाने को किया गया रिक्रिएट, सोनू निगम के साथ अरिजीत और विशाल मिश्रा की खूबसूरत आवाज़, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीNational Lata Mangeshkar Award: सोनू निगम को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO:'दिल पे चलाई छूरियां' से वायरल हुए राजू कलाकार से मिले सोनू निगम

भारतSubrata Roy Funeral:लखनऊ से लेकर नोएडा तक सहारा के कर्मचारियों में शोक की लहर

बॉलीवुड चुस्कीसोनू निगम के पिता के घर से 72 लाख रुपये की चोरी, डिजिटल लॉकर से निकाले गए पैसे, पुराने ड्राइवर पर मामला दर्ज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"