मुंबई: आकाश अंबानी और श्लोक मेहता की सगाई में सचिन-रेखा के सामने फीकी पड़ी कई सितारों की चमक
By कोमल बड़ोदेकर | Published: July 1, 2018 04:44 AM2018-07-01T04:44:56+5:302018-07-01T04:54:50+5:30
देश-दुनिया के सबसे रईस उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में शनिवार शाम से उनके बेटे आकाश अंबानी और श्लोक मेहता की बहुप्रतीक्षित सगाई हुई। इसमें देश के बड़े उद्योगपतियों, फिल्मी जगत, क्रिकेट- खेल और राजनीतिक जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।
मुंबई, 1 जुलाई। देश-दुनिया के सबसे रईस उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में शनिवार शाम से उनके बेटे आकाश अंबानी और श्लोक मेहता की बहुप्रतीक्षित सगाई हुई। इसमें देश के बड़े उद्योगपतियों, फिल्मी जगत, क्रिकेट- खेल और राजनीतिक जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। इस पार्टी के आयोजन के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गईं थी। अनिल अंबानी और टीना सफेद रंग के आउटफिट्स में नजर आए।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, एनसीपी नेता शरद पवार और उद्योगपति रतन टाटा मुंबई में श्लोका मेहता के साथ मुकेश और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की भागीदारी के सगाई समारोह में पहुंचे।
#Maharashtra: Union Minister Ravi Shankar Prasad, NCP leader Sharad Pawar & industrialist Ratan Tata arrive at the engagement ceremony of Mukesh & Nita Ambani's son, Akash Ambani's engagement with Shloka Mehta in Mumbai. pic.twitter.com/YQtWN1GSjd
— ANI (@ANI) June 30, 2018
इस सगाई समारोह में मुकेश अंबानी के भाई उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी कुछ इस अंदाज में नजर आए।
#Maharashtra: Industrialist Anil Ambani with wife Tina Ambani arrives at the engagement ceremony of Mukesh & Nita Ambani's son, Akash Ambani's with Shloka Mehta in Mumbai. pic.twitter.com/dpHkelk5dK
— ANI (@ANI) June 30, 2018
आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव के साथ व्हाइट कलर की पोशाक में नजर आए। फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी भी इस सगाई समारोह में नजर आए।
#Maharashtra: Aamir Khan with wife Kiran Rao & filmmaker Rajkumar Hirani arrive at the engagement ceremony of Mukesh & Nita Ambani's son, Akash Ambani's with Shloka Mehta in Mumbai. pic.twitter.com/Mhm5Ass6Up
— ANI (@ANI) June 30, 2018
अभिनेत्री रेखा मुंबई में श्लोक मेहता के साथ मुकेश और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई समारोह में आकर्षण केंद्र रहीं।
#Maharashtra: Veteran actress Rekha arrives at the engagement ceremony of Mukesh & Nita Ambani's son, Akash Ambani's with Shloka Mehta in Mumbai. pic.twitter.com/5Bga2iRuDa
— ANI (@ANI) June 30, 2018
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ नजर आए। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मुकेश और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोक मेहता की इंगेजमेंट समारोह में पहुंचे।
Veteran Indian cricketer Sachin Tendulkar with wife Anjali Tendulkar & Maharashtra CM Devendra Fadnavis at the engagement ceremony of Mukesh & Nita Ambani's son, Akash Ambani's with Shloka Mehta in Mumbai. pic.twitter.com/GzJQuK0vEs
— ANI (@ANI) June 30, 2018
इनके अलावा , राकांपा प्रमुख शरद पवार , प्रफुल्ल पटेल , शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा , दिग्विजय सिंह , महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त भी पहुंची।