Me Too पर मुकेश खन्ना के विवादित बोल: महिलाओं के बारे में क्या कहकर सोशल मीडिया पर घिरा 'शक्तिमान', जानिए पूरा विवाद

By भाषा | Published: November 1, 2020 07:48 AM2020-11-01T07:48:58+5:302020-11-01T07:48:58+5:30

मुकेश खन्ना विवादों में घिर गए हैं। उनके एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा है। उन्होंने ‘मी टू’ मुहिम पर ये कमेंट दिया है जिसके बाद कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।

Mukesh Khanna criticized on social media for commenting on Me Too | Me Too पर मुकेश खन्ना के विवादित बोल: महिलाओं के बारे में क्या कहकर सोशल मीडिया पर घिरा 'शक्तिमान', जानिए पूरा विवाद

Me Too पर मुकेश खन्ना के विवादित बोल (फाइल फोटो)

Highlightsमुकेश खन्ना ‘मी टू’ मुहिम पर अपनी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर घिर गए हैंमुकेश खन्ना ने कहा- ‘मी टू’ मुहिम तब शुरू हुई, जब महिलाएं अपने घरों से बाहर निकलीं और कामकाजी हो गईं

मुंबई: सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ और टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले प्रख्यात अभिनेता मुकेश खन्ना को ‘मी टू’ मुहिम पर अपनी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा है।

खन्ना ने अपने बयान में कहा था कि ‘मी टू’ मुहिम तब शुरू हुई, जब महिलाएं अपने घरों से बाहर निकलीं और कामकाजी हो गईं। उल्लेखनीय है कि ‘मी टू’ मुहिम 2017 में हॉलीवुड में शुरू हुई थी। दरअसल, मनोरंजन उद्योग की कई महिलाओं ने कई कद्दावर लोगों पर अपना यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

इस मुहिम के जरिये महिलाओं ने कार्यस्थल पर अपनी सुरक्षा की ओर ध्यान आकृष्ट किया । साल भर बाद इस मुहिम ने बॉलीवुड में भी गति पकड़ी, जब अदाकारा तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर अपना यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।

'महिलाएं घर से बाहर निकलीं इसलिए #MeToo शुरू हुआ'

इसके बाद भारतीय सिनेमा उद्योग की कई महिलाओं ने कामकाज के खराब माहौल के खिलाफ मुखर होकर बोला। एक न्यूज चैनल को दिए एक साक्षात्कार की कथित वीडियो क्लिप में खन्ना ने दावा किया कि ‘मी टू’ मुहिम शुरू हुई क्योंकि महिलाओं ने पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलना शुरू करने की कोशिश की।

खन्ना (62) को इसमें कथित तौर पर यह कहते सुना जा सकता है, ‘‘ पुरूष और महिलाएं अलग-अलग हैं। महिलाओं का काम घर संभालना है, माफ कीजिएगा क्योंकि मैं कुछ खास चीजें कह रहा हूं। मीटू की समस्या तब शुरू हुई, जब महिलाओं ने काम करना शुरू किया। आज महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने के बारे में बात करती हैं। ’’

खन्ना की टिप्पणी की सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आलोचना की है। यहां तक कि एक ट्विटर यूजर ने उन्हें महिलाओं से नफरत करने वाला तक कहा है।

Web Title: Mukesh Khanna criticized on social media for commenting on Me Too

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :#MeToo# मी टू