तमिल फिल्म 'थाड़म' के हिंदी रीमेक का हिस्सा बनीं मृणाल ठाकुर, इस भूमिका में आएंगी नजर
By अनिल शर्मा | Published: September 6, 2021 01:19 PM2021-09-06T13:19:58+5:302021-09-06T13:21:43+5:30
इस फिल्म में मृणाल ठाकुर एक पुलिस अफसर की भूमिका में दिखेंगी। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक रमेश बाला ने दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'मृणाल एक पुलिसवाले के रूप में थाड़म के हिंदी रीमेक में शामिल हुईं हैं। फिल्म में अभिनेत्री आदित्य रॉय कपूर का सामना करती नजर आएंगी।
मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने तमिल की सुपरहिट फिल्म थाड़म का हिंदी रीमेक साइन किया है।अभिनेत्री सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ काम करने को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। अभिनेत्री ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर खाते से दी है।
मृणाल ठाकुर ने लिखा- यह समय सामने करने का है। आदित्य रॉय कपूर क्या आप तैयार हैं? तमिल फिल्म थाड़म के हिंदी रीमेक में काम करने को लेकर अत्यधिक उत्साहित हूं। जिसे वर्धन केतकर ने निर्देशित किया है। भूषण कुमार, टी-सीरीज और मुराद खेतान, सिने स्टूडियो, असीम अरोड़ा द्वारा निर्मित है।
इस फिल्म में मृणाल ठाकुर एक पुलिस अफसर की भूमिका में दिखेंगी। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक रमेश बाला ने दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'मृणाल एक पुलिसवाले के रूप में थाड़म के हिंदी रीमेक में शामिल हुईं हैं। अभिनेत्री आदित्य रॉय कपूर के साथ फेस-ऑफ करती नजर आएंगी। फिल्म इसी साल अक्टूबर में दिल्ली में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। वर्धन केतकर द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और मुराद खेतानी के सिने वन स्टूडियो द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने इस फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है। इस फिल्म में वह डबल रोल में नजर आएंगे।'
इस फिल्म में सिद्धार्थ एक बिजनसमैस और एक चोर के रोल में दिखेंगे। सिद्धार्थ इस फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं और मेकर्स भी उनके लिए दो अलग-अलग लुक्स पर काम कर रहे हैं। फिल्म की कहानी काफी थ्रिलिंग है, जिसकी वजह से मेकर्स कुछ जबरदस्त चेज सीक्वेंस प्लान करने में सफल रहे हैं और सिद्धार्थ को भी ये काफी पसंद आए हैं।