निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी मां ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 24, 2018 02:32 PM2018-06-24T14:32:59+5:302018-06-24T14:32:59+5:30

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकी गायक निक जोनस के साथ दोस्ती को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह निक के साथ भारत में पहली बार आई हैं।

mrs madhu chopra on priyanka chopra and nick jonas wedding it is too early to say anything | निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी मां ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी मां ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

मुंबई, 24 जून: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकी गायक निक जोनस के साथ दोस्ती को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह निक के साथ भारत में पहली बार आई हैं। ऐसे में अब दोनों के रिश्तों को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जाने लगे हैं। कहा जा रहा वह निक को अपने परिवार से मिलवाने लाई हैं।

वहीं कहा जा रहा है पापा के बाद प्रियंका चोपड़ा अपनी मां के कितने करीब हैं और वो अपने जीवन की हर बड़ी बात अपनी मां के साथ साझा करती हैं। निक जोनस ने भारत आने के बाद न केवल प्रियंका के दोस्तों के साथ पार्टी की है बल्कि प्रियंका की मां से भी मुलाकात की है। ऐसे में अब प्रियंका की मां ने इसको लेकर अपनी राय रखी है।

प्रियंका की मां ने हम सभी बस एक डिनर डेट के लिए बाहर गए थे जहां निक भी थे। पार्टी के दौरान लगभग 10 लोग मौजूद थे इसलिए मुझे निक के साथ बात करने का ज्यादा मौका नहीं मिल पाया। अभी मेरी कोई उससे बात नहीं हुई है तो मैं अपनी राय नहीं रख सकती हूं। लेकिन उनकी बात ये ये साफ हुआ है कि वह अभी दोनों की शादी को लेकर तैयार नहीं हैं।

वहीं, इन दिनों निक जोनस को भारत लाने के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा उनकी मुलाकात अपनी सभी करीबियों और बॉलीवुडिया दोस्तों से करा रही हैं।हाल हाल ही में प्रियंका ने एक पार्टी दी थी जिसमें उनके सभी दोस्त मौजूद थे। प्रियंका चोपड़ा के सभी खास दोस्तों के साथ-साथ उनकी छोटी बहन परिणीति चोपड़ा भी पार्टी में मौजूद थीं। ऐसे में देखना होगा कि प्रियंका की मां इस रिश्ते पर मुहर कब लगाती हैं और कब दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।

Web Title: mrs madhu chopra on priyanka chopra and nick jonas wedding it is too early to say anything

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे