सर्जिकल स्ट्राइक पर नितिन ए. गोखले द्वारा लिखी किताब पर बनेगी फिल्म

By IANS | Published: January 29, 2018 11:29 PM2018-01-29T23:29:35+5:302018-01-29T23:42:44+5:30

गोवा के मुख्यमंत्री और तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने फिल्म बनाने के लिए उपाध्याय और गोखले का सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

Movie to be made on the book of nitin a gokhle on surgical strike | सर्जिकल स्ट्राइक पर नितिन ए. गोखले द्वारा लिखी किताब पर बनेगी फिल्म

सर्जिकल स्ट्राइक पर नितिन ए. गोखले द्वारा लिखी किताब पर बनेगी फिल्म

भारत द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में आतंकवादी संगठनों पर भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर नितिन ए. गोखले द्वारा लिखी गई किताब 'सिक्योरिंग इंडिया द मोदी वे : पठानकोट, सर्जिकल स्ट्राइक एंड मोर' पर एक फिल्म बनने वाली है। ऑडबाल मोशन पिक्चर ने फिल्म बनाने के लिए किताब के अधिकार खरीद लिए हैं।

निर्माता नितिन उपाध्याय गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर योजना की प्रगति बताने के दौरान खुश दिखे। वे 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकी हमले के बाद नियोजित सर्जिकल स्ट्राइक को पर्दे पर वास्तविक रूप में उतारने के लिए प्रतिबद्ध दिखे।

गोवा के मुख्यमंत्री और तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने फिल्म बनाने के लिए उपाध्याय और गोखले का सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

पर्रिकर ने बयान जारी करते हुए कहा, "मैं ऑडबाल मोशन पिक्चर्स द्वारा नितिन गोखले की किताब पर फिल्म बनाने पर खुश हूं। इससे और ज्यादा लोगों को सरकार द्वारा देश की सुरक्षा के लिए की गई सर्जिकल स्ट्राइक सहित अन्य महत्वपूर्ण कदमों की जानकारी होगी। मैं फिल्म निर्माताओं को शुभकामनाएं देता हूं।"

उपाध्याय ने कहा, "मैं एक ऐसे विचार से संबद्ध हूं जो आज भी यही सोचता है कि सिनेमा समाज का आइना होता है और लोगों को उत्साहित और प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।" सर्जिकल स्ट्राइक की पृष्ठभूमि पर आधारित एक अन्य फिल्म 'उरी' का निर्माण हो रहा है। इसके निर्माता रोनी स्क्रूवाला हैं।

Web Title: Movie to be made on the book of nitin a gokhle on surgical strike

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे