Mothers Day Special: नेहा धूपिया से लेकर उदिता गोस्वामी तक, बॉलीवुड की ये 7 एक्ट्रेस मनाएंगी अपना पहला मदर्स डे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 12, 2019 07:11 AM2019-05-12T07:11:37+5:302019-05-12T07:11:37+5:30

टेलिविजन इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर अपने बेटे रवी कपूर के साथ अपना पहला मद्रस डे सेलिब्रेट करने वाली हैं। एकता कपूर के बेटा रवी सेरोगेसी से जनवरी 2019 को जन्म हुआ था।

Mothers Day Special: neha dhupiya to surween chawala here are 7 actress who celebrate their first mothers day | Mothers Day Special: नेहा धूपिया से लेकर उदिता गोस्वामी तक, बॉलीवुड की ये 7 एक्ट्रेस मनाएंगी अपना पहला मदर्स डे

Mothers Day Special: नेहा धूपिया से लेकर उदिता गोस्वामी तक, बॉलीवुड की ये 7 एक्ट्रेस मनाएंगी अपना पहला मदर्स डे

मां होने का एहसास कितान स्पेशल होता है ये एक मां ही समझ सकती है। अपने कोख में नौ महीने किसी नए जान को रखना, एक मां के लिए बेहद खास फीलिंग देता है। हर साल मां के इसी खास दिन को और भी खास बनाने के लिए दुनिया भर में मदर्स डे सेलिब्रेट किया है। 

बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जो इस साल मां बनी हैं। इस साल 12 मई को मदर्स डे मनाया जाएगा। आइए जानते हैं बॉलीवुड कि कुछ ऐसी ही हसिनाओं के बारे में जो इस साल अपना पहला मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी।  

1. नेहा धूपिया

पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया अपनी बेटी मेहर धूपिया के जन्म के बाद से बहुत ही खुश दिखाई दे रही हैं। नेहा की बेटी मेहर का जन्म नवंबर 2018 को हुआ था। इस बार नेहा अपना पहला मदर्स डे अपनी बेबी एंजेल के साथ मनाने की प्लानिंग कर रही हैं। नेहा धूपिया और अंगद बेदी 10 मई को नई दिल्ली में शादी के बंधन में बंधे थे। 

2. मीरा राजपूत

इस साल शाहिद कपूर की वाइफ मीरा कपूर को एक बार फिर मां बनने का एहसास हुआ है। मीरा ने पांच अगस्त 2018 को बेबी बॉय जैन कपूर को जन्म दिया है। इस बार मीरा कपूर यह मदर्स डे अपने दोनों बच्चों जैन और मिशा कपूर के साथ सेलिब्रेट करेंगी।

3. सुरवीन चावला

हेट स्टोरी 2 फेम सुरवीन चावला आज कल बहुत खुश नजर आ रही हैं। हाल ही में सुरवीन ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। जिसका नाम उन्होंने ईवा रखा है। इस बार सुरवीन अपनी बेबी गर्ल के साथ पहला मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी। 

4. सानिया मिर्जा

द ग्रैंड स्लैम-विनर और टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की जिंदगी में 15 नवंबर 2018 को एक नन्हें मेहमान ने दस्तक दी थी। जिसका नाम सान्या ने इझान रखा है। वह इस साल अपने बेटे के साथ पहला मदर्स डे सेलिब्रेट करने वाली हैं। 

5. उदिता गोस्वामी

डायरेक्टर मोहित सूरी की वाइफ और एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी इस साल एक बार फिर मां बनी हैं। नवंबर 2018 में उदिता ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। जिससे दोनों माता-पिता बहुत खुश हुए थे। इस मदर्स डे उदिता अपने दोनों बच्चों के साथ डबल सेलिब्रेशन करते हुए नजर आ सकती हैं।

6. एकता कपूर

टेलिविजन इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर अपने बेटे रवी कपूर के साथ अपना पहला मद्रस डे सेलिब्रेट करने वाली हैं। एकता कपूर के बेटा रवी सेरोगेसी से जनवरी 2019 को जन्म हुआ था। इस बार एक्ता अपने बेटे के साथ मदर्स डे मानएंगी।

7. लिसा रे

इंडो-कनाडिया एक्ट्रेस लिसा रे और उनके पति जैसन देहनी ने 17 सितम्बर, 2018 को अपनी जुड़वा बेटियों का स्वागत किया। लिसा की जुड़वा बेटियां सूफी-सोलेइल का जन्म सेरोगेसी से हुआ था। कैंसर को मात देने वाली लिसा ने अपने इंस्टाग्राम फीड पर अपने दोनों लिटिल एंजेल की फोटों और विडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी थी। 

Web Title: Mothers Day Special: neha dhupiya to surween chawala here are 7 actress who celebrate their first mothers day

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे