शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं एक्ट्रेस मोना सिंह, मेहंदी की शानदार फोटो आईं सामने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 26, 2019 01:23 PM2019-12-26T13:23:07+5:302019-12-26T13:28:29+5:30

जस्सी जैसा कोई नहीं सीरियल से फैंस के दिलों में राज करने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह शादी करने जा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की मेहंदी हुई है

mona singh marriage soon mehendi ceremony photos viral | शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं एक्ट्रेस मोना सिंह, मेहंदी की शानदार फोटो आईं सामने

शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं एक्ट्रेस मोना सिंह, मेहंदी की शानदार फोटो आईं सामने

छोटे पर्दे की जस्सी यानि मोनी सिंह जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही है। शादी के पहले वह सारे रीति रिवाजों को जमकर एंजॉव कर रही हैं। हाल ही में मोना की मेहंदी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इन फोटो में मोना सिंह गुलाबी रंग के आउटफिट में फ्लॉवर ज्वैलरी के साथ नजर आ रही हैं। मोना ने हाथों में मेहंदी लगाई हुई है। मोना फोटो में अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। 

फोटो देखकर लग रहा है कि सभी उनके साथ जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। मोना का देसी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। मोना 27 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

मोना की शादी साउथ के किसी इन्वेस्टमेंट बैंकर से हो रही है। उनका नाम श्याम बताया जा रहा है। मोना सिंह शादी से एक दिन पहले 26 दिसबंर को प्री-वेडिंग सेरेमनी होस्ट करेंगी।  दोनों ही फंक्शन में सिर्फ मोना के करीबी शामिल होंगे। हाल ही में मोना ने अपने दोस्तों के साथ बैचलर ट्रिप एंजॉय किया था।

Web Title: mona singh marriage soon mehendi ceremony photos viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे