मदरहुड एन्जॉय कर रहीं सोनम कपूर काम पर वापस लौटीं, सेट से शेयर की अनदेखी तस्वीर

By मनाली रस्तोगी | Published: April 27, 2022 09:44 PM2022-04-27T21:44:39+5:302022-04-27T21:47:14+5:30

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इसी तस्वीर के साथ उन्होंने यह जानकारी साझा की कि वो काम पर वापस लौट आई हैं।

Mom-to-be Sonam Kapoor is back on set | मदरहुड एन्जॉय कर रहीं सोनम कपूर काम पर वापस लौटीं, सेट से शेयर की अनदेखी तस्वीर

मदरहुड एन्जॉय कर रहीं सोनम कपूर काम पर वापस लौटीं, सेट से शेयर की अनदेखी तस्वीर

Highlightsसोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने पिछले महीने ही घोषणा की थी कि वो जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं।सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं सोनम कपूर। 

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। वो मदरहुड को काफी एन्जॉय कर रही हैं। सोनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यही कारण है कि बेबी बंप के साथ फैंस को उनकी तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं। फिलहाल, एक्ट्रेस ने अपने एक ताजा पोस्ट के जरिए फैंस को बताया है कि वो काम पर वापस लौट आई हैं। दरअसल, सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इसी तस्वीर के साथ उन्होंने यह जानकारी साझा की।

बता दें कि सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने पिछले महीने ही घोषणा की थी कि वो जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस खुशखबरी के बारे में जानकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। सोनम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को खुशखबरी दी थी। एक्ट्रेस ने अपने अकाउंट से पति आनंद के साथ तीन तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "चार हाथ। आपको बड़ा करने के लिए हम जो भी सबसे अच्छा कर सकते हैं, करेंगे। दो दिल, जो तुम्हारे साथ एक ही सुर में धड़केंगे। एक परिवार जो आपको प्यार और सपोर्ट से नहलाएगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।"

फिलहाल, सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में देखा गया था। उनके साथ इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव भी नजर आए थे। राजकुमार राव और सोनम कपूर के अलावा इस फिल्म में अनिल कपूर और जूही चावला भी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था, जबकि निर्देशन शेली चोपड़ा धर ने किया था। हालांकि, यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। 

Web Title: Mom-to-be Sonam Kapoor is back on set

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे