नहीं रहे लोक संगीतकार सोनम शेरिंग लेपचा, पीएम मोदी ने निधन पर जताया शोक

By भाषा | Published: July 30, 2020 06:57 PM2020-07-30T18:57:40+5:302020-07-30T18:57:40+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक संगीतकार सोनम शेरिंग लेपचा के निधन पर शोक व्यक्त किया। लेपचा का 92 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।

Modi mourns the death of folk musician Sonam Shering Lepcha | नहीं रहे लोक संगीतकार सोनम शेरिंग लेपचा, पीएम मोदी ने निधन पर जताया शोक

नहीं रहे लोक संगीतकार सोनम शेरिंग लेपचा, पीएम मोदी ने निधन पर जताया शोक

Highlightsमोदी ने एक ट्वीट में कहा- पद्मश्री सोनम शेरिंग लेपचा जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थेसोनम शेरिंग लेपचा को 2007 में कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से अलंकृत किया गया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को लोक संगीतकार सोनम शेरिंग लेपचा (Sonam Tshering Lepcha) के निधन पर शोक व्यक्त किया और लेपचा संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में उनके योगदान को याद किया। लेपचा का 92 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पद्मश्री सोनम शेरिंग लेपचा जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने महान लेपचा संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के लिए सतत रूप से उत्कृष्ट प्रयास किए।’’ उन्होंने कहा कि लेपचा की अनगिनत उत्‍कृष्‍ट रचनाओं का सम्मान पीढ़ी दर पीढ़ी किया जाता रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘उनके निधन से व्यथित हूं। उनके निकट परिजनों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’ सोनम शेरिंग लेपचा को 2007 में कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से अलंकृत किया गया था।

Web Title: Modi mourns the death of folk musician Sonam Shering Lepcha

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे