मॉडल पद्मा लक्ष्मी ने तीसरी बार की सगाई, बॉयफ्रेंड के संग हाथों में हाथ डाले चलते दिखीं एक्ट्रेस
By मेघना वर्मा | Published: May 14, 2019 07:01 PM2019-05-14T19:01:19+5:302019-05-14T19:01:19+5:30
साल 2010 में पद्मा लक्ष्मी ने बेटी कृष्णा को जन्म दिया। फॉर्स्टमैन के साथ उन्होंने अपनी बेटी की परवरिश की। साल 2017 में पद्मा लक्ष्मी एक बार फिल डेल के साथ एक बार फिर से रिलेशनशिप में आ गए।
पूर्व मॉडल और शो 'टॉफ शेफ' होस्ट पद्मा लक्ष्मी एक बार फिर से चर्चा में हैं। खबर है कि पद्मा लक्ष्मी ने फिर से सगाई कर ली है। न्यूयॉर्क पोस्ट की मानें तो शनिवार को पद्मा लक्ष्मी को बॉयफ्रेंड एडम डेल के साथ हाथों में हाथ लिए रोड पर चलते देखा गया। जिसमें उनके हाथों पर एक डायमंड की रिंग दिखाई दी। इसी के बाद से कयास लगाया जा रहा है कि पद्मा लक्ष्मी ने सगाई कर ली है।
48 साल की मॉडल और एंकर पद्मा लक्ष्मी को रिसेंटली बॉयफ्रेंड के एडम डेल के साथ देखा गया। उनके हाथ में पहनी हुई रिंग को देखकर यही कहा जा रहा है कि लक्ष्मी ने सगाई कर ली है। पूर्व मॉडल और कैपेटिलिस्ट डेल और लक्ष्मी एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
वहीं रिपोर्ट की मानें तो डेल और लक्ष्मी एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं सब कुछ ठीक ना होने के बाद साल 2009 में दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था। इसी के बाद लक्ष्मी बिलेनियर टेडी फॉर्स्टमैन के साथ रिलेशनशिप में आ गई थीं। उनके मौत के समय तक लक्ष्मी उनके साथ थीं।
Padma Lakshmi wears enormous diamond ring while out with Adam Dell https://t.co/bixZNXCBPApic.twitter.com/MJQsr2g8Rt
— New York Post (@nypost) May 14, 2019
साल 2010 में पद्मा लक्ष्मी ने बेटी कृष्णा को जन्म दिया। फॉर्स्टमैन के साथ उन्होंने अपनी बेटी की परवरिश की। इसके बाद कंप्यूटर कंपनी के संस्थापक माइकल डेल के भाई डेल को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने से मना कर दिया। मगर साल 2017 में पद्मा लक्ष्मी एक बार फिल डेल के साथ एक बार फिर से रिलेशनशिप में आ गए।