धर्मेंद्र के सामने श्रद्धा कपूर संग 'तुमसे मिलकर ना जाने क्यों' गाने पर मिथुन चक्रवर्ती ने किया डांस, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Published: February 23, 2020 01:00 PM2020-02-23T13:00:39+5:302020-02-23T13:00:39+5:30

मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म प्यार झुकता नहीं का सुपरहिट गाना 'तुमसे मिलकर ना जाने क्यों' आज भी फैंस के जहन में ताजा है। इस फिल्म में मिथुन के साथ पद्मिनी कोल्हापुरी जो श्रद्धा कपूर की मौसी हैं लीड रोल में थी।

Mithun Chakraborty dance with shraddha kapoor on tumse milkar na jaane kyun video viral | धर्मेंद्र के सामने श्रद्धा कपूर संग 'तुमसे मिलकर ना जाने क्यों' गाने पर मिथुन चक्रवर्ती ने किया डांस, वीडियो वायरल

श्रंद्धा कपूर संग मिथुन चक्रवती। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsदोनों के डांस को धर्मेंद्र ने खूब एन्जॉय किया और जमकर तालियां बजाईं। मौसी के बाद मिथुन अब इस गाने पर श्रद्धा कपूर के साथ भी डांस करते नजर आए।

बॉलीवड के दिग्गज एक्टर और दादा के नाम से मशहूर मिथुन चक्रवर्ती डांस रियलिटी शो डांस प्लस 5 के फिनाले में पहुंचे थे। मिथुन चक्रवर्ती के साथ धर्मेंद्र , टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर भी बतौर मेहमान शो का हिस्सा बने थे। टाइगर श्रॉफ आज कल अपनी आने वाली फिल्म 'बागी 3' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए वह डांस प्लस के सीजन 5 का ग्रैंड फिनाले में आए। 

मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म प्यार झुकता नहीं का सुपरहिट गाना 'तुमसे मिलकर ना जाने क्यों' आज भी फैंस के जहन में ताजा है। इस फिल्म में मिथुन के साथ पद्मिनी कोल्हापुरी जो श्रद्धा कपूर की मौसी हैं लीड रोल में थी। 1985 में रिलीज हुई यह फिल्म उस दौर की सुपरहिट साबित रही थी। मौसी के बाद मिथुन अब इस गाने पर श्रद्धा कपूर के साथ भी डांस करते नजर आए।

मिथुन उसी जोश के साथ श्रद्धा के साथ डांस करते दिखाई दे रहे थे। दोनों के डांस को धर्मेंद्र ने खूब एन्जॉय किया और जमकर तालियां बजाईं। सोशल मीडिया पर फैंस भी मिथुन दादा के इस अंदाज को देख उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं टाइगर ने अपनी फिल्म 'वॉर' के गाने 'जय जय शिव शंकर' पर डांस किया। टाइगर श्रॉफ इस दौरान हवा में उछलकर एक कमाल का स्टंट भी किया।

टाइगर के इस स्टंट को देखकर वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया। टाइगर के डांस को देखने के बाद सभी ने खड़े होकर परफॉर्मेंस की तारीफ की। फिनाले में टाइगर के अलावा फिनाले में एक्टर धर्मेंद्र से लेकर गुरू रंधावा तक मौजूद थे। जिन्होंने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। इस सीजन का खिताब मुंबई के रहने वाले रुपेश बाने ने अपने नाम किया। शो के दौरान रुपेश के साथ टाइगर श्रॉफ ने कार्टवील फ्लिप मारा।
 

Web Title: Mithun Chakraborty dance with shraddha kapoor on tumse milkar na jaane kyun video viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे