Mission Mangal Box Office Collection: 150 करोड़ के क्लब में शामिल हुई अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल', अब भी कमाई जारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 26, 2019 11:45 AM2019-08-26T11:45:10+5:302019-08-26T12:03:06+5:30

अक्षय कुमार स्टारर मिशन मंगल 15 अगस्त को पर्दे पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म की अब तक की कमाई-

mission mangal box office collection day 11 | Mission Mangal Box Office Collection: 150 करोड़ के क्लब में शामिल हुई अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल', अब भी कमाई जारी

Mission Mangal Box Office Collection: 150 करोड़ के क्लब में शामिल हुई अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल', अब भी कमाई जारी

Highlightsमिशन मंगल 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।फिल्म अभी भी शानदार कमाई कर रही है

जगन शक्ति के निर्देशन में बनी फिल्म मिशन मंगल तेजी से कमाई कर रही है। अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल इस साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई। फिल्म कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। रविवार को 14 करोड़ रुपये की कमाई की।

इस हिसाब से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 154 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म अब 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म के साथ बाटला हाउस भी पर्दे पर रिलीज हुई थी। लेकिन इसके बाद भी फिल्म कमाई कर रही है।

फिल्म ने शुक्रवार को 17.28 करोड़, शनिवार को 23.58 करोड़, रविवार को 27.54 करोड़, सोमवार को 8.91 करोड़, मंगलवार को 7.92 करोड़, बुधवार को 6.84 करोड़ और गुरुवार को 6.93 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म की कुल कमाई 128.16 करोड़ हो गई है। अभी फिल्म की कमाई जारी है। 

अक्षय कुमार विद्या बालन जैसे स्टार वाली मिशन मंगल एक वास्तविक घटना पर आधारित है। फिल्म में मंगलयान की कामयाबी को दिखाया गया है। फिल्म को समीक्षको से दमकर सराहना मिली है।  ये फिल्म इस साल की ज्यादा कमाइई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

क्या है कहानी

मिशन मंगल की कहानी है इसरो के मार्स प्रॉजेक्ट की। 24 सितंबर 2014 को इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) ने कई महिला साइंटिस्टों की मदद से मंगल गृह की कक्षा में सैटलाइट लॉन्च किया था। इस ऐतिहासिक कारनामे के बाद पूरी दुनिया ने भारत को सलाम किया था। इसी के साथ ही भारत विश्वभर में पहला ऐसा देश बना, जो काफी कम बजट में अपने पहले ही प्रयास में इस मिशन में सफल रहा

Web Title: mission mangal box office collection day 11

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे