रिएलिटी शो में दुखभरी कहानियांः सोनू निगम ने इसे बताया था मार्केटिंग, मीका सिंह ने कहा- वे ही इसकी बुराई कर रहे हैं जो....

By अनिल शर्मा | Published: August 12, 2021 11:38 AM2021-08-12T11:38:56+5:302021-08-12T11:57:59+5:30

गायक मीका सिंह ने रिऐलिटी शोज़ में दुख भरी कहानियां दिखाने की आलोचना होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "लोग ऐसी कहानियों से खुद को जोड़ते हैं।

Mika Singh on criticism of reality shows tears and feelings are real People associate themselves with it | रिएलिटी शो में दुखभरी कहानियांः सोनू निगम ने इसे बताया था मार्केटिंग, मीका सिंह ने कहा- वे ही इसकी बुराई कर रहे हैं जो....

रिएलिटी शो में दुखभरी कहानियांः सोनू निगम ने इसे बताया था मार्केटिंग, मीका सिंह ने कहा- वे ही इसकी बुराई कर रहे हैं जो....

Highlightsमीका सिंह ने कहा है किजो लोग कभी रिएलिटी शो जज करते थे वे ही आज इसकी बुराई कर रहे हैंमीका सिंह ने कहा कि लोग ऐसी कहानियों से खुद को जोड़ते हैंगायक मीका ने कहा कि आंसू और भावनाएं वास्तविक होती हैं

मुंबईः सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल इस वक्त आलोचनाओं को लेकर चर्चा में बना हुआ है। किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार द्वारा की गई प्रतिक्रिया के बाद से अब यह चर्चा जोरों पर है कि इसमें दुखभरी कहानियां जान-बूझकर दिखाई जाती हैं। हालांकि कई गायकों ने सीधे तौर पर ऐसी बातों को नकारते हुए कहा कि जो कुछ भी दिखता है, सब वास्तविक होता है। वह सच्ची भावनाएं होती हैं।

इस कड़ी में ताजा नाम गायक मीका सिंह का है जिन्होंने इन आरोपों को नकार दिया है कि यहां जान बूझकर ऐसा किया जाता है। अपने एक इंटरव्यू में मीका सिंह ने कहा है कि यह निराशाजनक है कि जो लोग कभी रिएलिटी शो जज करते थे वे ही आज इसकी बुराई कर रहे हैं। मीका सिंह की यह प्रतिक्रिया तब आई है जब हाल ही में गायक सोनू निगम ने इसे मार्केटिंग करार देते हुए मेकर्स पर कई सावल खड़े किए।

मीका सिंह ने रिऐलिटी शोज में दुख भरी कहानियां दिखाने की आलोचना होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, लोग ऐसी कहानियों से खुद को जोड़ते हैं क्योंकि हम सभी वास्तविक जीवन में  ऐसी परिस्थितियों से कभी-ना-कभी गुजरते हैं। गायक ने कहा कि आंसू और भावनाएं वास्तविक होती हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह देखना निराशाजनक है कि जो लोग कभी रियलिटी शो को जज करते थे, वे आज उनके बारे में बुरी बात करते हैं। अपने सीज़न के दौरान भी इसे देखा।

मीका सिंह ने कहा कि ऐसा 20 सालों से होता आ रहा है। और यह सब वास्तविक होता है। समस्या यह है कि जो लोग जज कर चुके हैं वे ही ऐसा बोल रहे हैं । यह गलत है। मीका सिंह ने कहा कि वे ऐसा सिर्फ इसलिए कर रहे हैं कि उन्हें शो को जज करने के लिए संपर्क नहीं किया गया।

सोनू निगम ने क्या कहा था?

इंडियन आइडल और सा रे गा मा पा जैसे शोज जज कर चुके सोनू निगम ने एक साक्षात्कार में कहा था कि दुखभरी कहानियां काम नहीं कर रही होतीं तो इसे इतनी बार दोहराया नहीं जाता। मुझे लगता है कि सिसकने वाली कहानियां काम कर रही हैं। यह मार्केटिंग है। लोग मूर्ख नहीं हैं। उनका दिल सही जगह पर हैं। हालांकि सोनू निगम ने यह भी स्वीकारा कि रियलिटी शो के प्रतियोगी बेहद प्रतिभाशाली हैं। वे 'धुरंधर' हैं। इसके साथ ही सोनू निगम ने कहा था कि उन्हें इस पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है कि कोई क्या करता है क्या नहीं।

वहीं इंडियन आइडल के पहले सीजन के विजेता अभिजीत सावंत ने भी ऐसी ही प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि इन दिनों मेकर्स की दिलचस्पी प्रतिभागियों के हुनर की बजाय इस बात में है ज्यादा है कि वह जूते पॉलिश करता है या वह कितना गरीब है।  हिंदी रियलिटी शो में प्रतियोगियों की दुखद और दुखद कहानियां दिखाई जाती हैं। ध्यान केवल उसी पर है। ऐसा क्षेत्रीय रिएलिटी शो में नहीं होता है। 

Web Title: Mika Singh on criticism of reality shows tears and feelings are real People associate themselves with it

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे