पाकिस्तान में शो करने के सवाल पर भड़क गए मीका सिंह, कहा- सोनू और नेहा से जाकर क्यों नहीं पूछते

By मेघना वर्मा | Published: August 22, 2019 12:41 PM2019-08-22T12:41:06+5:302019-08-22T12:41:06+5:30

मीका सिंह ने पाकिस्तान में परफॉर्मेंस के लिए भी माफी मांगी थी। मीका ने कहा था कि उनकी परफॉर्मेंस की टाइमिंग ठीक नहीं थी।

mika singh argument with media on his show in pakistan | पाकिस्तान में शो करने के सवाल पर भड़क गए मीका सिंह, कहा- सोनू और नेहा से जाकर क्यों नहीं पूछते

पाकिस्तान में शो करने के सवाल पर भड़क गए मीका सिंह, कहा- सोनू और नेहा से जाकर क्यों नहीं पूछते

Highlightsमीका सिंह का एक वीडियो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।मीका सिंह पर FWICE ने बैन लगा दिया था।

मीका सिंह पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं। कुछ समय पहले मीका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें सिंगर पाकिस्तान के करांची में लाइव परफॉर्मेंस देते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब भारत-पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच उनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। फेडरेशन ऑफ इंडिया सिने एम्पलॉईज ने भी उन पर बैन लगा दिया था। 

वहीं मीका सिंह ने बीते दिनों इस चीज के लिए माफी भी मांगी थी। रिसेंटली उन पर बैन हटने के बाद जब उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो मीडिया के सवाल पर सिंगर भटक गए। जब मीडिया ने उनसे उनके पाकिस्तान के परफॉर्मेंस को लेकर सवाल किया तो सिंगर का पारा हाई हो गया। 

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार ने उनसे उनकी पाकिस्तान परफॉर्मेंस पर बात की। जिसपर भड़कते हुए मीका सिंह ने कहा, 'दो महीने पहले नेहा कक्कड़ और आतिफ असलम का शो हुआ था। उस पर कोई कुछ नहीं बोलता। सोनू निगम और आतिफ का शो हुआ 4 महीने पहले आप कुछ क्यों नहीं बोलते। सिर्फ मेरे पर ही क्यों बोलते हैं या आप लोगों की लिस्ट में मेरा नाम है। आप मुझसे पूछेंगे और यह खबर बन जाएगी। इसके बाद मीका वहां से उठकर चले गए।'

बता दें कुछ दिनों पहले ज्यादा विवाद होने के बाद मीका सिंह ने FWICE के लोगों ने माफी मांगी थी और उन्हें अपना पक्ष रखने का भी समय मांगा था। मीका सिंह ने पाकिस्तान में परफॉर्मेंस के लिए भी माफी मांगी थी। मीका ने कहा था कि उनकी परफॉर्मेंस की टाइमिंग ठीक नहीं थी। 

Web Title: mika singh argument with media on his show in pakistan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे