अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' का नया मोशन पोस्टर जारी, फरहान अख्तर ने बताया कब रिलीज होगा ट्रेलर

By मेघना वर्मा | Published: September 17, 2019 03:33 PM2019-09-17T15:33:34+5:302019-09-17T15:33:34+5:30

'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' फिल्म टीजर में चिरंजीवी का एक्शन शॉर्ट भव्यता से दिखाया गया है। फिल्म में चिरंजीवी नरसिम्हा रेड्डी का किरदार निभाया है। जिन्होंने अग्रेंजों के खिलाफ विद्रोह उठाया था।

megastar chiranjeevi and amitabh bacchan movie sye raa narasimha reddy trailer out on 18 september | अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' का नया मोशन पोस्टर जारी, फरहान अख्तर ने बताया कब रिलीज होगा ट्रेलर

अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' का नया मोशन पोस्टर जारी, फरहान अख्तर ने बताया कब रिलीज होगा ट्रेलर

Highlightsफिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' फिल्म में अमिताभ बच्चन जल्द ही नजर आने वाले हैं।'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' फिल्म का शानदार टीजर जारी कर दिया गया है।

बॉलीवुड के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और साउथ से सुपरस्टार चिरंजीवी जल्द ही बड़े पर्दे पर एक साथ धमाल मचाने को तैयार हैं। फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी फिल्म में दोनों जल्द ही साथ नजर आने वाले हैं। रिसेंटली फरहान अख्तर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का मोशन पोस्चर जारी कर इस बताया कि सई रा का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा। 

फरहान अख्तर ने अपने इस ट्वीट में बताया कि 18 सितंबर को हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में फिल्म के ट्रेलर को भव्य तरीके से लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट को और भी खास बनाने के लिए इसके प्री-रिलीज इवेंट में फरहान अख्तर, राम चरण, चिरंजीवी जैसे दिग्गज कलाकार शामिल होंगे। 

बता दें फिल्म का शानदार टीजर जारी कर दिया गया है। जिसे फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। उनका टीजर देखकर लोगों की एक्साइटमेंट देखते ही बन रही है। लोग इस फिल्म में कलाकारों के हार्डवर्क की सराहना कर रहे हैं। वहीं अमिताभ बच्चन के लुक को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कहानी अग्रेंजों के समय की है। टीजर में चिरंजीवी का एक्शन शॉर्ट भव्यता से दिखाया गया है। फिल्म में चिरंजीवी नरसिम्हा रेड्डी का किरदार निभाया है। जिन्होंने अग्रेंजों के खिलाफ विद्रोह उठाया था। उनकी इस शूरता की कहानी समय के साथ लोग भूलते चले गए। मगर इस फिल्म से एक बार फिर लोग नरसिम्हा रेड्डी की शौर्यता देखने को मिलेगा। पीरियड ड्रामा इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म में अमिताभ बच्चन, डॉ चिरंजीवी, किच्छा सुदीप, विजय सेतुपति, जगपथी बाबू, रवि किशन, नयनतारा, तमन्नाह और निहारिका जैसे उम्दा कलाकारों की टुकड़ी है जो फिल्म को बेमिसाल बनाती है।

Web Title: megastar chiranjeevi and amitabh bacchan movie sye raa narasimha reddy trailer out on 18 september

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे