लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: क्यों हर फिल्म में बायां हाथ छुपाए रखती थीं मीना कुमारी ?

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: August 1, 2019 08:30 IST

मीना कुमारी एक ऐसी अदाकारा जो परदेपर अपनी गहरी आँखों से ही पूरी एक्टिंग कर लेती थी. स्क्रीन पर जो गम की तस्वीर वो बना देती थीं वो किसी और के बस की बात नहीं थी

Open in App

आगाज़ तॊ होता है अंजाम नहीं होताजब मेरी कहानी में वॊ नाम नहीं होताजब ज़ुल्फ़ की कालिख़ में घुल जाए कोई राहीबदनाम सही लेकिन गुमनाम नहीं हॊताहँस- हँस के जवां दिल के हम क्यों न चुनें टुकडे़हर शख्स़ की किस्मत में ईनाम नहीं होताबहते हुए आँसू ने आँखॊं से कहा थम करजो मय से पिघल जाए वॊ जाम नहीं होतादिन डूबे हैं या डूबे बारात लिये कश्ती

साहिल पे मगर कोई कोहराम नहीं होता कुछ ऐसी ही ज़िन्दगी थी ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी की. मीना कुमारी एक ऐसी अदाकारा थीं,जो पर्दे पर अपनी गहरी आँखों से ही पूरी एक्टिंग कर लेती थी. स्क्रीन पर जो गम की तस्वीर वो बना देती थीं वो किसी और के बस की बात नहीं थी.

करीब 3 दशक के अपने लम्बे करियर में मीना कुमारी  90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. लेकिन ‘साहब बीबी और ग़ुलाम’, ‘मझली दीदी’, ‘दिल अपना और प्रीत पराई’, आरती, परिणीता ‘पाकीज़ा’ (1972) उनकी सबसे यादगार फिल्मो में से एक है.  फिल्म ‘बैजू बावरा’ ने मीना कुमारी को अलग पहचान दिलाई. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. कई हिट फिल्में देने वाली मीना कुमारी उस वक़्त बॉलीवुड के आसमां का वो सितारा थीं, जिसे छूने के लिए हर कोई बेताब था.

बताया जाता है कई बड़े बड़े स्टार्स मीना कुमारी के सामने आने से कतराते थे. हर कोई उनकी अदा का कायल था. उस वक़्त की मशहूर एक्ट्रेस मधुबाला का ये मानना  था की मीना कुमारी जैसी आवाज़ किसी और एक्ट्रेस की हो ही नहीं सकती. फिल्ममेकर सत्यजित रे भी मीना कुमारी को अव्वल दर्जे की एक्ट्रेस मानते थे. he man कहे जाने वाले धर्मेन्द्र को भी एक्टिंग करना मीना कुमारी ने सिखाया था और तो और पाकीज़ा में उनके को स्टार राजकुमार साहब मीना कुमारी का चेहरा देख डायलॉग भूल जाते थे.

कुछ यूं करिश्मा था महजबीं बानो का. मीना कुमारी का असली नाम महजबीं बानो था.  लेकिन उम्र भर मुश्किलों ने मीना कुमारी का दामन नहीं छोड़ा. शायद इसीलिए उन्हें ट्रेजेडी क्वीन भी कहा जाता है. आज मीना कुमारी की ज़िन्दगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा में आपको बताने जा रही हूँ जिसको सुनकर आप हैरान रह जाएंगेये बात है साल 1951 की जब मीना कुमारी महाबलेश्वर अपनी फॅमिली के साथ छुटियो से लौट रही थी. रास्ते में उनकी गाडी का ज़बरदस्त एक्सीडेंट हुआ. उस हादसे में मीना कुमारी का बाया हाथ बुरी तरह से ज़ख़्मी हो गया था.

डॉक्टर्स चिंतित थे की कही मीना कुमारी का हाथ ना काटना पड़े लेकिन हाथ बच गया पर उनकी 2 ungliya डैमेज हो गई थी.मीना कुमारी के करीबी बताते है की वो हमेशा अपना हाथ कैमरे से छिपाये रखती थीं. जब भी कोई सीन शूट कर्ट थी तब अक्सर अपने दुपट्टे या साड़ी के पल्लू से अपना हाथ छिपाती थीं ताकि कैमरे उनकी वो kati हुई उंगलिया ना दिखे. ने पूरे करियर में उन्होंने किसी फिल्म में दर्शकों को पता नहीं लगने दिया कि उनकी दो डैमेज थी. वो इतनी खूबसूरती और संजीदा तरीके से परदे के आगे अभिनय करती थी की आजतक किसी को किसी को उनके इस राज़ का पता ना चला.

टॅग्स :मीना कुमारीबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस