दिलजीत के बाद इस एक्टर ने शेयर की इवांका ट्रंप के साथ की फोटो, लिखा-हम सब पे भारी, क्या Ivanka देगीं जवाब?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 3, 2020 03:11 PM2020-03-03T15:11:19+5:302020-03-03T15:11:19+5:30

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में इवांका ट्रंप के साथ की फोटो शेयर की थीं। जिसका जवाब भी उन्होंने दिया था। अब एक्टर मनोज वाजपेयी ने भी इवांका के साथ की फोटो शेयर की है।

manoj bajpayee shared edited photo with ivanka trump on social media | दिलजीत के बाद इस एक्टर ने शेयर की इवांका ट्रंप के साथ की फोटो, लिखा-हम सब पे भारी, क्या Ivanka देगीं जवाब?

इवांका ट्रंप (फाइल फोटो)

Highlights इवांका आम लोगों का साथ साथ सेलेब्स की बीच भी छा गई हैं।हाल ही में एक्टर मनोज वाजपेयी ने इवांका के साथ की एक फोटो शेयर की है।

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत आए थे। ट्रंप अपनी पत्नी और बेटी इवांका के साथ भारत दौरे पर आए  थे। भारत आने के बाद ट्रंप अपनी पत्नी और बेटी के साथ आगरा भी घूमने गए थे। ट्रंप की आगरा यात्रा के दौरान इवांका की फोटो काफी चर्चा में रही हैं।  इवांका आम लोगों का साथ साथ सेलेब्स की बीच भी छा गई हैं।

हाल ही में इवांका के साथ की एक एडिट फोटो एक्टर सिंगर दिलजीत दोसांझ ने शेयर की थी। अब एक और एक्टर ने इवांका के साथ की फोटो शेयर की है। दरअसल ये फोटो किसी और ने नहीं बल्कि एक्टर मनोज वाजपेयी ने शेयर किया है।

हाल ही में एक्टर मनोज वाजपेयी ने इवांका के साथ की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में इवांका ताज महल के सामने बैठी नजर आ रही हैं।  उनके साथ फोटो में मनोज बाजपेयी भी बैठे हुए हैं। खास बात ये है कि इस फोटो में मनोज और इवांका के साथ दिलजीत दोसांझ भी हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में मनोज ने लिखा है, हम हैं मंगल और पड़ेंगे हम सब पर भारी।

दरअसल हाल ही में दिलजीत में इवांका के साथ की अपनी फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। मनोज ने इसी फोटो को एडिट करके शेयर किया है। येएक कोलाज वीडियो है जिसमें इवांका के साथ ही और भी कई हॉलीवुड सितारे हैं। जिसके साथ उन्होंने अपनी और दिलीजत की तस्वीर को एडिट कर जोड़ा है।

मनोज के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर करते ही तेजी से वीडियो वायरल हो गया है।  अब देखना होगा कि दिलजीत के बाद क्या इवांका मनोज के इस ट्वीट का जवाब देती हैं कि नहीं


दिलजीत के ट्वीट का इवांका ने दिया था जवाब

इवांका ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा कि मुझे ताज महल लेकर जाने के लिए शुक्रिया, यह बेहद खूबसूरत लगा। मेरे लिए यह न भूल पाने वाला एक्सपीरियंस रहा। वहीं, एक यूजर को जवाब देते हुए इवांका ने लिखा कि भारतीय लोगों के प्यार की मैं सराहना करती हूं। मैंने वहां कई नए दोस्त बनाए हैं।
 

Web Title: manoj bajpayee shared edited photo with ivanka trump on social media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे