बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ी 'मनमर्जियां', ये रहा अब तक का कलेक्शन
By विवेक कुमार | Published: September 20, 2018 02:04 PM2018-09-20T14:04:20+5:302018-09-20T14:04:20+5:30
सिख समुदाय की आपत्ति के बाद ‘मनमर्जियां’ के मेकर्स ने फिल्म से धूम्रपान के तीन सीन हटा दिए हैं।
मुंबई, 20 सितम्बर: अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी विकी कौशल, तापसी पन्नू और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'मनमर्जियां' 15 सितम्बर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स ने भी अच्छे रिव्यू दिए हैं। अगर कमाई के बारे में बात करे तो ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार फिल्म ने अपने पहले दिन 3.52 करोड़, शनिवार को 5.11 करोड़ और रविवार को अपनी कमाई में इजाफा करते हुए 5.70 की कमाई की। वहीं सोमवार को फिल्म की कमाई काफी कम रही फिल्म ने बॉक्स पर 2. 10 करोड़ और मंगलवार को 1.80 करोड़ की कमाई की। जो कि उम्मीद से बेहद कम थी. अब तक फिल्म की कुल कमाई 19.68 करोड़ अपने खाते में जमा कर लिए हैं।
बता दें कि सिख समुदाय की आपत्ति के बाद ‘मनमर्जियां’ के मेकर्स ने फिल्म से धूम्रपान के तीन सीन हटा दिए हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन के किरदार को धूम्रपान करते दिखाया गया है, जिस पर सिख समुदाय ने आपत्ति जतायी थी। फ़िलहाल इसे लेकर अनुराग कश्यप ने कहा कि उनकी मंशा कभी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी लेकिन इस मुद्दे का बिना वजह राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।
#Manmarziyaan Fri 3.52 cr, Sat 5.11 cr, Sun 5.70 cr, Mon 2.10 cr, Tue 1.80 cr, Wed 1.45 cr. Total: ₹ 19.68 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 20, 2018
अगर फिल्म की कहानी के बारे में बात करे फिल्म की कहानी है विकी( विकी कौशल) और रूमी (तापसी पन्नू) की जो दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन इनका प्यार कम और फ्यार (सेक्स) ज्यादा होता है। विकी एक डीजे है जो अपनी लाइफ के लिए सीरियस नहीं है।
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब घरवाले रूमी के बेडरूम में विकी को पकड़ लेते हैं। ऐसे हालात में रूमी के घर वाले उस पर शादी का दबाव बनाते हैं। जिसके बाद रूमी, विकी से शादी के लिए कहती है लेकिन जब शादी और जिम्मेदारी की बात आती है तो विकी पीछे हट जाता है। रूमी के तमाम कोशिशों के बावजूद विकी शादी के लिए तैयार नहीं होता आख़िरकार रूमी की शादी विदेश से आए रॉबी (अभिषेक बच्चन) से हो जाती है। जिसके बाद कहानी कई मोड़ लेती है।