नाबालिग को जबरन एक्टर ने पहनाई बिकिनी, छेड़छाड़ के आरोप में हुआ गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 29, 2019 08:52 AM2019-08-29T08:52:08+5:302019-08-29T08:52:08+5:30

मराठी एक्टर मंदार कुलकर्णी को पुणे पुलिसल ने गिरफ्तार किया है,मंदार 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

mandar kulkarni arrested by pune police for sexually harassing | नाबालिग को जबरन एक्टर ने पहनाई बिकिनी, छेड़छाड़ के आरोप में हुआ गिरफ्तार

नाबालिग को जबरन एक्टर ने पहनाई बिकिनी, छेड़छाड़ के आरोप में हुआ गिरफ्तार

Highlightsमराठी एक्टर डायरेक्टर मंदार कुलकर्णा विवारों में आ गए हैं।मंदार कुलकर्णी को 17 वर्षीय एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मराठी एक्टर डायरेक्टर मंदार कुलकर्णी विवारों में आ गए हैं। मंदार 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छड़ा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कहा जा रहा है कि फोटोशूट के नाम एक्टर ने लड़की को बिकिनी पहनने के लिए मजबूर किया और उसके साथ छेड़छाड़ की है।

 डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपॉर्ट के मुताबिक 24 वर्षीय मंदार पर लड़की ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। लड़की ने आरोप लगाया है कि उसको फोटोशूट के बहाने अपने अपार्टमेंट पर बुलाया और यौन उत्पीड़न किया है। जिसके बाद लड़की ने इस पूरी घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज की है।

 शिकायत के बाद मंदार को 23 अगस्को को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया।कुलकर्णी ने मराठी के कुछ कमर्शियल प्ले और थिएटर शोज में काम करते हैं। मंदार और लड़की की मुलाकात एक वर्कशॉप में हुई थी। जिसके बाद 16 अगस्त को लड़की को एक्टर ने अपने अपार्टमेंट पर बुलाया और ड्रेसेस देकर पहनने को कहा।

 मंदार ने यहां कुछ फोटो भी खींची। पीड़िता का कहना है कि एक्टर ने जबरन उसको बिकिनी पहनने को कहा। जब उन्होंने बिकिनी पहनने पर आपत्ति जताई तो मंदार ने उन्हें उन्हीं कपड़ों में अन्य लड़कियों की फोटोज दिखाई। जिसके बाद उसको पहनकर उसने फोटो खिंचवाई।

 बाद में लड़की ने सारी घटना अपनी मां को बताई फिर शिकायत दर्ज करवाई गई है।इस मामले में सेक्शन 354 के तहत एफआईआरदर्ज की गई।इसी के साथ पॉस्को एक्ट  के तहत भी मामला दर्ज किया गया । फिलहाल एक्टर जेल में है और इस मामले की जांच चल रही है।

Web Title: mandar kulkarni arrested by pune police for sexually harassing

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे