संगीतकार एमके अर्जुनन का 84 साल में दुनिया को कहा अलविदा, एआर रहमान से था खास रिश्ता

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 6, 2020 02:01 PM2020-04-06T14:01:58+5:302020-04-06T14:01:58+5:30

अर्जुनन मशहूर संगीतकार जी देवराजन के शिष्य रहें हैं। एमके अर्जुनन के ज्यादातर गानों पर देवराजन का प्रभाव होता था।

malayalam music composer m k arjunan died | संगीतकार एमके अर्जुनन का 84 साल में दुनिया को कहा अलविदा, एआर रहमान से था खास रिश्ता

संगीतकार एमके अर्जुनन का 84 साल में दुनिया को कहा अलविदा, एआर रहमान से था खास रिश्ता

Highlightsमशहूर मलयालम संगीतकार एमके अर्जुनन (M.K. Arjunan) का आज यानि सोमवार को निधन हो गया है। संगीतकार का 6 मार्च की सुबह कोची में निधन हो गया

मशहूर मलयालम संगीतकार एमके अर्जुनन (M.K. Arjunan) का आज यानि सोमवार को निधन हो गया है। संगीतकार का  6 मार्च की सुबह कोची में निधन हो गया। एमके अर्जुननन 84 साल के थे। एमके अर्जुन मलयालम सिनेमा के गोल्डन दौर के संगीतकारों में से एक थे।

उन्होंने करीब 5 दशक तक अपने करियर को स्थापित किया। अपने लंबे करियर में उन्होंने 700 के लगभग गानों को संगीत दिया था। उनके द्वारा दिए गए कई गानें आल टाइम हिट हुए थे। अर्जुनन मशहूर संगीतकार जी देवराजन के शिष्य रहें हैं। एमके अर्जुनन के ज्यादातर गानों पर देवराजन का प्रभाव होता था।


एमके अर्जुनन ना केवल अच्छे संगीतकार के साथ नई प्रतिभा को बखूबी पहचानते थे। मशहूर संगीतकार एआर रहमान भी जब महज 11 साल के थे तो उनकी काबिलियत को पहचानते हुए एमके अर्जुनन ने उन्हें अपने ऑर्केस्ट्रा में की-बोर्ड बजाने का मौका दिया था।

अर्जुनन ने साल 1968 में एक संगीतकार के रूप में फिल्म 'करुथापूर्णमनी' से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ड्रामा के लिए कंपोजिंग के अलावा 200 फिल्मों में 500 से अधिक गीतों पर काम किया।उनका अंतिम संस्कार कोच्चि में किया जाएगा।
 

Web Title: malayalam music composer m k arjunan died

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे