अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने दोनों के रिश्ते को इस अंदाज में किया कंफर्म , सोशल मीडिया पर दिल की कही बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 27, 2019 08:09 AM2019-06-27T08:09:56+5:302019-06-27T08:09:56+5:30

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने बुधवार को अपना 34वां जन्मदिन मनाया। उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी इन्स्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

malaika arora wishes arjun kapoor on his birthday | अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने दोनों के रिश्ते को इस अंदाज में किया कंफर्म , सोशल मीडिया पर दिल की कही बात

अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने दोनों के रिश्ते को इस अंदाज में किया कंफर्म , सोशल मीडिया पर दिल की कही बात

Highlightsमलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की हैं । इस फोटो में दोनों एक्टर एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की खबरें कई दिनों से सुर्खियों में हाल हैं। हाल ही में अर्जुन ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया है।  इस मौके पर अर्जुन को जहां हर किसी ने विश किया वहीं, खास अंदाज में मलाइका अरोड़ा ने भी अर्जुन को विश किया है।

अर्जुन को मलाइका ने सार्वजनिक तौर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की हैं । इस फोटो में दोनों एक्टर एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं मलाइका ने अर्जुन के कंधे पर सिर को टिका रखा है।

इस फोटो  को शेयर करते हुए मलाइका ने अर्जुन को खास अंदाज में विश भी किया है। मलाइका ने लिखा- मेरे क्रेजी, फनी और अमेजिंग अर्जुन कपूर को हैप्पी बर्थ डे। प्यार और हमेशा खुश रहो।


ऐसे पहली बार मलाइका ने सार्वजनिक तौर पर अर्जुन को लेकर कुछ भी लिखा है। इसके साथ ही एक बात साफ हो गई कि दोनों अब अपने रिश्ते को सार्वजनिकतौर पर स्वीकार करने को तैयार हो गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अर्जुन के साथ कोई तस्वीर शेयर की है।

दोनों की फोटो शेयर करने के बाद हर कोई कहने लगा है कि दोनों ने इस अंदाज में आधिकारिक रूप से अपने प्यार का ऐलान किया है। दोनों के इसी साल शादी की खबरें जोरों पर हैं।

Web Title: malaika arora wishes arjun kapoor on his birthday

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे