ब्लैक बिकिनी पहने मलाइका अरोड़ा लग रही हैं बेहद हॉट, मालदीव में दोस्तों संग मना रही हैं वेकेशन- देखें फोटोज
By मेघना वर्मा | Published: July 21, 2019 09:57 AM2019-07-21T09:57:12+5:302019-07-21T09:57:12+5:30
मलाइका इन दिनों अपनी गर्ल गैंग के साथ मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। वहां से उनकी शेयर की हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
मलाइका अरोड़ा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। अपनी गर्लगैंग के साथ मालदीव से उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मलाइका अरोड़ा इन फोटोज में बेहद हॉट लग रही हैं। वहीं कुछ दिनों पहले भी मलाइका मालदीव में छुट्टियां मनाने गई थीं। जहां उन्हें अर्जुन कपूर ने ज्वॉइन किया था।
सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें मलाइका बिकिनी में दिखाई दे रही है। मालदीव के समुद्र से निकलते हुए उनकी इस तस्वीर में उनकी एक दोस्त भी दिख रही है। मलाइका इस फोटो में बेहद सेक्सी लग रही हैं।
बता दें मलाइका ने रिसेंटली अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की थी। जिसमें पूल के बगल में बैठी वो सफेद रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीर भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। मलाइका अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करती रहती हैं।
रिसेंटली मलाइका ने HT Brunch से अपने और अर्जुन के रिश्ते पर खुलकर बात की है। इस दौरान एक्ट्रेस ने पहली बार अर्जुन के साथ उनकी लव लाइफ के बारे में बेटे अरहान के रिएक्शन के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि किसी भी स्थिति को अप्रोच करने का सबसे अच्छा तरीका ईमानदारी है।