मलाइका अरोड़ा ने फराह खान को बोला 'कमीनी', कोरियोग्राफर ने पूछा था बस ये सवाल!

By मेघना वर्मा | Published: April 26, 2019 01:34 PM2019-04-26T13:34:49+5:302019-04-26T13:35:16+5:30

कुछ दिनों पहले ये खबर आ रही थी कि मलाइका अरोड़ा जल्द ही अर्जुन कपूर से शादी करने जा रही हैं। वहीं मलाइका ने इस बात को सिरे से खारिज करके बस अफवाह बताया था।

Malaika Arora say kameeni to farha khan | मलाइका अरोड़ा ने फराह खान को बोला 'कमीनी', कोरियोग्राफर ने पूछा था बस ये सवाल!

मलाइका अरोड़ा ने फराह खान को बोला 'कमीनी', कोरियोग्राफर ने पूछा था बस ये सवाल!

अपने डांस और जलवे से हॉटनेस का तड़का लगाने वाली मलाइका अरोड़ा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान को पब्लिक प्लेटफॉर्म पर कमीनी बोल दिया है। जिसके बाद से लोगों से काफी कुछ सुनने को मिल रहा है। 

दरअसल मलाइका अरोड़ा ने रिसेंटली अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसमें मलाइका स्वीमिंग करती दिखाई दे रही हैं। मलाइका की इस फोटो को अपर नहीं बल्कि अंडर वॉटर से क्लिक किया गया है। पानी के ऊपर तैरते हुए मलाइका की पानी के अंदर से फोटो ली गई हैं। 

इस फोटो पर फराह खान ने कमेंट किया। फराह ने लिखा, 'अब पानी के नीचे से ये तस्वीर किसने खींची हैं?' इसके बाद मलाइका अरोड़ा ने फराह खान को रिप्लाई करते हुए स्माइली बनाई है और लिखा है, 'कमीनी'। हलांकि फराह ने मलाइका के इस रिप्लाई पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। मगर लोग उनकी इस कंवर्सेशन का मजाक उड़ाया है। 

कुछ दिनों पहले ये खबर आ रही थी कि मलाइका अरोड़ा जल्द ही अर्जुन कपूर से शादी करने जा रही हैं। वहीं मलाइका ने इस बात को सिरे से खारिज करके बस अफवाह बताया था। वहीं हाल ही में अर्जुन कपूर ने कहा कि मलाइका उनकी जिंदगी में अहम रोल रखती हैं। खबर तो अभी ये भी है को दोनों की शादी अर्जुन की फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड की वजह से टल गई है।

हाल ही में दोनों स्टारस को एक साथ मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भी साथ देखे गए थे। जिसके बाद दोनों को फैंस ने काफी ट्रोल किया था। 

Web Title: Malaika Arora say kameeni to farha khan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे