लॉकडाउन में बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को नहीं बल्कि इनकी सोच में डूबी मलाइका अरोड़ा, कर रही हैं मिस

By अमित कुमार | Published: May 5, 2020 05:01 PM2020-05-05T17:01:41+5:302020-05-05T17:02:08+5:30

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता किसी से भी छिपा नहीं है। दोनों ही कलाकारों ने मीडिया और फैंस के सामने भी कई बार अपना रिश्ता कबूला है।

Malaika Arora posts pic with her parents sister Amrita 50 days and counting missing you guys | लॉकडाउन में बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को नहीं बल्कि इनकी सोच में डूबी मलाइका अरोड़ा, कर रही हैं मिस

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsमलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स करते रहते हैं।कुछ दिन पहले बॉलीवुड हंगामा के साथ लाइव इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने फैंस के सवालों का जवाब दिया था।

पिछले कुछ समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस लगातार इस जोड़ी को लेकर बातें करती रहती हैं। लॉकडाउन लागू होने के बाद से दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इस दौरान मलाइका अरोड़ा कुकिंग में अपना हाथ अजमाते नजर आईं। उन्होंने कई कुकिंग रेसिपी भी फैंस के बीच शेयर किए, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स करते रहते हैं। मलाइका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह इस लॉकडाउन में किसी को मिस करती नजर आईं। जी नहीं, अर्जुन कपूर नहीं। मलाइका ने अपनी मम्मी, पापा और बहन अमृता की फोटो शेयर की है। मलाइका ने तीनों की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, '50 दिन और अभी भी जारी...आप लोगों को बहुत मिस कर रही हूं।'

मलाइका के इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें इस बात की तसल्ली भी दे रहे हैं कि वह जल्द ही अपने पैरेंट्स से मिल पाएंगी। लॉकडाउन से पहले वेकेशन, पार्टीज और डेट पर मलाइका को अक्सर अर्जुन कपूर के साथ देखा जाता रहा है। दोनों की शादी की खबरों ने भी मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोरी थी। 

अर्जुन कपूर ने शादी को लेकर कही थी यह बात

कुछ दिन पहले बॉलीवुड हंगामा के साथ लाइव इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने फैंस के सवालों का जवाब दिया था। एक फैन ने पूछा कि गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ शादी को लेकर आपके क्या विचार है, इस पर अर्जुन कपूर ने बहुत ही मजेदार जवाब दिया। अर्जुन कपूर ने कहा- 'जब भी शादी करूंगा आप सबको बता दूंगा। लेकिन अभी शादी को लेकर किसी तरह की प्लानिंग नहीं है।

Web Title: Malaika Arora posts pic with her parents sister Amrita 50 days and counting missing you guys

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे