VIDEO:'अनारकली डिस्को चली' गाने पर मलाइका अरोड़ा का धमाकेदार डांस वायरल, जमकर देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Published: September 10, 2020 09:52 PM2020-09-10T21:52:01+5:302020-09-10T21:52:01+5:30

डांसिंग और फिटनेस से सभी का दिल जीतने वाली मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इन दिनों उनका एक वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

Malaika Arora Dance Video Viral On Anarkali Disco Chali watch video here | VIDEO:'अनारकली डिस्को चली' गाने पर मलाइका अरोड़ा का धमाकेदार डांस वायरल, जमकर देख रहे फैंस

अर्जुन के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं मलाइका। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsमलाइका का यह वीडियो पुराना है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मलाइका के इस डांस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने ही गाने 'अनारकली डिस्को चली' पर डांस करती नजर आ रही हैं। मलाइका का यह अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। 

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाली रियालटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर शो की जज मलाइका का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। मलाइका का यह वीडियो पुराना है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मलाइका के इस डांस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मलाइका की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। 

अर्जुन के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं मलाइका

बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के कुछ उन सितारों में से हैं जिनेक रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियां बनती हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता किसी से भी छिपा नहीं है। कभी दोनों पब्लिक प्लेस पर साथ में स्पॉट किए जाते हैं तो कभी लंच और डिनर डेट पर। रिसेंटली अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ शादी के सवाल पर अपनी बात रखी है। 

Web Title: Malaika Arora Dance Video Viral On Anarkali Disco Chali watch video here

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे