प्री-मैरिटल चेकअप के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर?

By मेघना वर्मा | Published: April 18, 2019 10:36 AM2019-04-18T10:36:33+5:302019-04-18T10:36:33+5:30

कुछ ही दिनों पहले मलाइका अरोड़ा अपने फ्रेंड्स के साथ मालदीव में हॉलीडे मना कर वापिस आई हैं। लोगों का मनना ये भी था कि मालदीव में मलाइका अपनी बैचलर पार्टी इंज्वॉय करने गई थीं।

malaika arora and arjun kapoor went to hospital for pre-marital check | प्री-मैरिटल चेकअप के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर?

प्री-मैरिटल चेकअप के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर?

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीते कई दिनों से खबरों में हैं। पहले उनके बीच रोमांस की खबरें फिर उनकी शादी की खबरें और फिर उनके एक साथ मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में साथ जाने की तस्वीरें। एक्टर्स को बीते दिनों एक साथ हॉस्पिटल में जाते देखा गया था। इसी के बाद से ही दोनों खबरों की सुर्खियों में हैं। हलांकि अब रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ही एक्टर्स प्री-मैरिटल चेकअप के लिए हॉस्पिटल गए थे। 

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कपल्स लीलावती हॉस्पिटल में प्री-मेरिटल चेकअप के लिए गए थे। ज्यादातर न्यू कपल शादी से पहले इन चेकअप्स को करवाना ठीक समझते हैं। इसी चेकअप के लिए कपल एक साथ हॉस्पिटल में पहुंचा था। 

कैजुअल्स कपड़ों में हुए स्पॉट

सोशल मीडियो पर मलाइका और अर्जुन की एक फोटो वायरल हो रही थी। इसमें दोनों कैजुअल ड्रेस में दिख रहे हैं। अर्जुन जहां व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक कैप में थे तो वहीं मलाइका अरोड़ा पिंक कलक की लूज टीशर्ट और व्हाइट पैंट में दिखाई दे रहे थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन और मलाइका हॉस्पिटल के मेन गेट से इंट्री करने के बजाय उन्होंने बैक गेट से इंटर किया था। 

कुछ ही दिनों पहले मलाइका अपने मालदीव में हॉलीडे मना कर वापिस आई हैं। लोगों का मनना ये भी था कि मालदीव में मलाइका अपनी बैचलर्स को इंज्वॉय करने गई थीं। मगर हाल ही में मलाइका ने इन शादी की खबरों से साफ मना कर दिया है। मलाइका ने कह दिया है कि शादी कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

Web Title: malaika arora and arjun kapoor went to hospital for pre-marital check

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे