महेंद्र सिंह धोनी ने जारी किया ग्राफिक उपन्यास 'अथर्व' का पहला लुक

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: February 2, 2022 10:59 PM2022-02-02T22:59:30+5:302022-02-02T23:29:28+5:30

धोनी ने यह जानकारी फेसबुक के माध्यम से अपने चाहने वालों को दी है। यह एक मोशन क्लिप है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी किसी हीरो की तरह दिखाई दे रहे हैं। धोनी के चाहने वाले उनका यह नया लुक काफी पसंद कर रहे हैं। 

Mahendra Singh Dhoni unveils first look of graphic novel 'Atharva' | महेंद्र सिंह धोनी ने जारी किया ग्राफिक उपन्यास 'अथर्व' का पहला लुक

महेंद्र सिंह धोनी ने जारी किया ग्राफिक उपन्यास 'अथर्व' का पहला लुक

Highlightsधोनी अपने ग्राफिक नॉवेल 'अथर्व-द ओरिजिन' के पहले लुक को पब्लिक के सामने लायेधोनी युद्ध के मैदान में एक वीर योद्धा की तरह दिखाई दे रहे हैंधोनी के चाहने वालों को उनका यह नया लुक बेहद पसंद आ रहा है

मुंबई: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को अपने ग्राफिक नॉवेल 'अथर्व-द ओरिजिन' के पहले लुक को पब्लिक के सामने लाये। यह ग्राफिक नॉवेल रमेश थमिलमनी के लिखी किताब पर आधारित है।

धोनी ने यह जानकारी फेसबुक के माध्यम से अपने चाहने वालों को दी है। यह एक मोशन क्लिप है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी किसी हीरो की तरह दिखाई दे रहे हैं। धोनी के चाहने वाले उनका यह नया लुक काफी पसंद कर रहे हैं। 

https://m.facebook.com/MSDhoni/videos/happy-to-announce-my-new-avataratharvagraphicnovel-atharvatheorigin/470958617829737/

साझा किये गये क्लीप में एमएस धोनी युद्ध के मैदान में एक वीर योद्धा की तरह दिखाई दे रहे हैं। क्लिप में धोनी का एनिमेटेड कैरेक्टर एक सेना से लड़ता हुआ नजर आ रहा है। निश्चित तौर पर धोनी के चाहने वालों को उनका यह नया लुक बेहद पसंद आ रहा है और वो इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक ग्राफिक नॉवेल 'अथर्व-द ओरिजिन' को बनाने वाले टीम के कलाकारों ने मिलकर लंबे समय तक इस प्रजेक्ट पर काम किया है। इस नॉवेल में 150 से भी ज्यादा चित्रों को ग्राफिक्स के माध्यम से दिकाया गया है। इसके अलावा साउंड ट्रैक, वीओ और इफेक्ट्स के जरिये इसे काफी मनोरंजक बनाया गया है।

साल 2019 में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले महेंद्र सिंह धोनी कई तरह के व्यावसायिक कार्यों में लगे हुए हैं और उसी कड़ी में ' 'अथर्व-द ओरिजिन' भी एक है।

Web Title: Mahendra Singh Dhoni unveils first look of graphic novel 'Atharva'

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे