लाइव न्यूज़ :

महेंद्र कपूर: भक्ति, देशभक्ति और एवरग्रीन ब्रेक-अप सॉन्ग के लिए रहेंगे अमर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 9, 2018 09:30 IST

महेंद्र कपूर का जन्म 9 जनवरी को 1934 के दिन अमृतसर में हुआ था।

Open in App

भारत का रहने वाला हूँ भारत की बात सुनाता हूँ... जैसे देशभक्ति के गीत से आमजन में देश प्रेम जगाने वाले हिंदी लोकप्रिय गायक महेंद्र कपूर का आज जन्मदिन है। महेंद्र कपूर का जन्म 9 जनवरी को 1934 के दिन अमृतसर में हुआ था। एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे महेंद्र कपूर भारत - विभाजन के बाद मुंबई आ गए। जहां उनके संगीत जीवन की नींव रखी गई। महेंद्र ने अपनी आवाज से ईश्वर भक्ति का लौ जलायी तो देशप्रेम की अलख भी जगाई। उन्होंने पंडित हुस्नलाल, पंडित जगन्नाथ बुआ, उस्ताद निआज अहमद खान, उस्ताद अब्दुल रहमान खान, पंडित तुलसीदास शर्मा आदि ने संगीत की शिक्षा प्राप्त की। 27 सितम्बर 2008 को मुंबई में महेंद्र कपूर का निधन हो गया।

 हरफनमौला गायक थे महेंद्र कपूर

गीत, गजल, भजन, कव्वाली जैसे हर तरह का गायन उन्होंने कुशलतापूर्वक किया। रफी से उनकी आवाज मिलती-जुलती थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी एक अलग छवि गढ़ी। महेन्द्र कपूर को लोकप्रियता मिली बीआर चोपड़ा और मनोज कुमार की फिल्मों से। बीआर चोपड़ा, संगीतकार रवि और महेन्द्र कपूर की तिकड़ी ने कई यादगार गीत दिए। चोपड़ा की ‘धूल का फूल’, ‘वक्त’, ‘हमराज’, ‘धुँध’ जैसी कई फिल्मों में महेन्द्र कपूर ने गायन किया।  जबकि मनोज कुमार की फिल्म ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘क्रांति’ जैसी कई फिल्मों के सफल होने में महेन्द्र कपूर की आवाज का भी योगदान था। इन फिल्मों में उनके गाए देशभक्ति के गीत बेहद हिट रहे।  देशभक्ति से ओतप्रोत ‘मेरे देश की धरती’ की लोकप्रियता का कोई मुकाबला नहीं है। उनकी जोशीली आवाज से श्रोताओं के मन में देशभक्ति की भावनाएँ हिलोरे लेने लगती हैं। 

महेंद्र ने महाभारत का गाया गाना

महेंद्र कपूर उन विरले फिल्मी गायकों में थे जिनकी आवाज को टीवी पर भी उतनी ही मकबूलियत मिली। आम तौर पर बड़े फिल्मी गायक टीवी के लिए नहीं गाते लेकिन महेंद्र कपूर बीआर चोपड़ा के टीवी धारावाहिक महाभारत का टाइटल गीत गाकर घर-घर में अपनी पहचान पुख्ता की। 

महेंद्र कपूर के पुरस्कार और सम्मान

अपने लंबे करियर में महेन्द्र कपूर को कई मान-सम्मान मिले। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार, तीन बार फिल्म फेयर अवॉर्ड, गुजरात प्रदेश के श्रेष्ठ गायक अवॉर्ड, पद्मश्री और लता मंगेशकर सम्मान जैसे कई पुरस्कार उन्हें मिलें। देश-विदेश में उन्होंने अनेक चेरिटी शो किए। सुनील दत्त और नर्गिस दत्त के साथ सीमा पर तैनात फौजी जवानों के लिए उन्होंने कार्यक्रम दिए। 

तुम अगर साथ देने का वादा करो

1967 में आई फिल्म हमराज के गानों को फैंस ने जमकर सराहा। लेकिन महेंद्र कपूर की आवाज से सजे तुम अगर साथ देने का वादा करो गाने को कुछ अलग ही प्यार मिला। उस साल के सबसे बड़ा हिट गाना ये माना जाता है।

महाभारत

लोकप्रिय टीवी धारावाहिक महाभारत का शीर्षक गीत भी गया था। महाभारत के गाने को गाकर उन्होंने अने करियर को गायिकी में एक नया मुकाम दिया। इसके बाद ही उन्होंने और भी कई भजन और भक्तिपूर्ण सीरियर का गायन किया।

चलो एक बार फिर से अजनबी बन जाएँ हम दोनों

कहते हैं जब इस गाने को महेंद्र कपूर ने आवाज दी थी उसके बाद उन्होंने कहा था कि इस गाने ने मुझे रूला दिया। आज भी इस गाने को वही प्यार फैंस से मिल रहा है जो महेंद्र जी के सामने मिलता था।

 दे दारू

कर्मा फिल्म के इस गाने को महेंद्र के साथ किशोर दा जैसे गायक ने गाया था। हमेशा से सादगी से भरे गानों के लिए जाने जाने वाले महेंद्र का ये गाना सबबसे अलग माना जाता है। इस गाने को गाने के लिए कहते हैं उन्होंने काफी प्रैक्टिस की थी।

 मेरे देश की धरती सोना उगले

मनोज कुमार की आवाज कहे जाने वाले महेंद्र के इस गाने को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। इस गाने के लिए उनको अवार्ड भी मिला था। ये गाना उस दशक का बहुत लोकप्रिय रहा था। 

मेरा रंग दे बसंती चोला

भगत सिंह फिल्म के इस गाने को महेंद्र ने जब गाया तो सुनने वालों की आंखे मन हो गईं। पहली बार मनोज के लिए आवाज देने वाले महेंद्र कपूर के इस गाने ने  भी अवार्ड अपने नाम किया। इस गाने को आज भी फैंस उतनी ही पसंद करते हैं।   है प्रीत जहाँ की रीत सदा 

पूर्व-पश्चिम फिल्म का गाना  है प्रीत जहाँ की रीत सदा गीत को भी फैंस से जमकर प्रशंसा प्राप्त हुई। ये गाना भी मनोज कुमार के ऊपर फिल्माया गया था। इस गाने को गाने के लिए खुद महेंद्र ने खासा मेहनत की थी।

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है

शाबाना आजमी और राजेश खन्ना अभिनीत अवतार फिल्म का  चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है इस दौरा बेहद लोकप्रिय गीत रहा था। महेंद्र कपूर की आवाज में ये पहला गाना था जब उन्होंने कोई भक्ति से भरा गाना गया और फैंस से भरपूर सराहना भी प्राप्त हुई।

  

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलमहेंद्र कपूरहैप्पी बर्थडे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndira Gandhi Birth Anniversary 2025: आज है देश की पहली महिला प्रधानमंत्री का जन्मदिन, जानें 19 नवंबर की तारीख भारतीय इतिहास में क्यों खास?

बॉलीवुड चुस्कीShahrukh Khan Birthday: आज हैं शाहरुख खान का बर्थडे, टीवी से शुरु किया करियर और बन गए बॉलीवुड के बादशाह, जानिए

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

भारतजन्मदिन मुबारक हो चिराग पासवान और सर्बानंद सोनोवाल, पीएम मोदी ने कैबिनेट मंत्री को दीं शुभकामनाएं, एक्स पर खास पोस्ट कर लिखा

भारत'उनका जीवन याद दिलाता है विनम्रता और कड़ी मेहनत...', पीएम मोदी ने ‘मिसाइल मैन’ को किया याद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीबहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन का डांस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया