Mahashivratri Songs 2020: महाशिवरात्रि में भोले की भक्ति में बॉलीवुड के ये गाने जमाएंगे रंग, सुने थिरकने पर मजबूर करने वाले गाने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 20, 2020 05:06 PM2020-02-20T17:06:31+5:302020-02-20T17:06:31+5:30

भोले की भक्ति को बॉलीवुड के गानों ने भी चार चांद लगाए हैं। शिव भगवान के ऊपर बॉलीवुड में कई गाने पेश किए गए हैं जो आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगे।

mahashivratri bollywood songs 2020 listen 5 mahashivratri song | Mahashivratri Songs 2020: महाशिवरात्रि में भोले की भक्ति में बॉलीवुड के ये गाने जमाएंगे रंग, सुने थिरकने पर मजबूर करने वाले गाने

Mahashivratri Songs 2020: महाशिवरात्रि में भोले की भक्ति में बॉलीवुड के ये गाने जमाएंगे रंग, सुने थिरकने पर मजबूर करने वाले गाने

Highlightsभगवान भोले शंकप को खुश करने का खास पर्व महाशिवरात्रि इस बार 21 फरवरी को है। सभी भक्त इस खास दिन में भोले की भक्ति में डूबे नजर आने वाले हैं।

भगवान भोले शंकप को खुश करने का खास पर्व महाशिवरात्रि इस बार 21 फरवरी को है। सभी भक्त इस खास दिन में भोले की भक्ति में डूबे नजर आने वाले हैं। ऐसे में अभी से भोले के भक्तों के बीच उत्साह देखते बन रहा है।कोई पूजा पाठ कैसे करें इसे लेकर जानकारी जमा कर रहा हैं। तो वहीं कई लोग इस दिन कौन से गाने सुनने उसकी तलाश कर रहा है।

भोले की भक्ति को बॉलीवुड के गानों ने भी चार चांद लगाए हैं। शिव भगवान के ऊपर बॉलीवुड में कई गाने पेश किए गए हैं जो आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगे। बॉलीवुड की कई फिल्मों में भगवान शंकर की महिमा के गुणगान करते गाने बनाए गए। इन गानों पर ऋतिक रोशन से लेकर अजय देवगन तक कई सेलेब्स अपना दम दिखाते दिखाई दे चुके हैं। जिन्हें काफी पसंद किया गया।

फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ पर फिल्माया गया गाना जय जय शिवशंकर काफी पॉपुलर हुआ। गाने के बोल और इसकी म्यूजिक सभी को बेहद पसंद आया।
अजय देवगन की फिल्म शिवाय में भी भगवान शिव के गुणगान करता गाना बोलो हर हर फैंस को जमकर भाया था। इस गाने में बादशाह का रैप भी काफी कमाल का है।
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ में भी नमो नमो सॉन्ग पूरी तरह से भोलेनाथ के गुणगान को पेश करता है।
अमिताभ बच्चन की फिल्म याराना में भी भोले ओ भोले महाशिवरात्रि के मौके पर खूब सुनने को मिलता है।
राजेश खन्ना और मुमताज की फिल्म आप की कसम का गाना जय जय शिवशंकर तो मानो भक्तों की दिलों की बात बयान करता हैं।

शिवरात्रि तिथि: फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी 21 फरवरी की शाम 05:22 बजे लगेगी। चतुर्दशी का मान 22 फरवरी की शाम 07:03 बजे तक रहेगा। महाशिवरात्रि के अनुष्ठान में निशाव्यापिनी चतुर्दशी का मान होता है इसलिए शिव-विवाह की परंपरा इसी निशा में पूर्ण की जाएगी।
 

Read in English

Web Title: mahashivratri bollywood songs 2020 listen 5 mahashivratri song

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे