ऐश्वर्या से माफी मांगे विवेक ओबेरॉय वरना होगी लीगल कार्यवाही, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं- ट्वीट को हटाने के लिए चल रही है ट्वीटर से बात

By मेघना वर्मा | Published: May 20, 2019 05:39 PM2019-05-20T17:39:13+5:302019-05-20T19:20:34+5:30

विवेक ओबेरॉय ने ट्वीटर पर जो मीम शेयर की है उसका क्रेडिट भी उन्होंने दिया है। ट्वीटर यूजर पवन सिंह ने इसे अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया था। इसी के बाद विवेक ने इसे अपने अकाउंट पर शेयर किया है।

Maharashtra State Commission for Woman take action against actor Vivek Oberoi on his objectionable tweet | ऐश्वर्या से माफी मांगे विवेक ओबेरॉय वरना होगी लीगल कार्यवाही, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं- ट्वीट को हटाने के लिए चल रही है ट्वीटर से बात

ऐश्वर्या से माफी मांगे विवेक ओबेरॉय वरना होगी लीगल कार्यवाही, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं- ट्वीट को हटाने के लिए चल रही है ट्वीटर से बात

विवेक ओबेरॉय ऐश्वर्या राय पर किए उनके एग्जिट पोल के मीम को ट्वीट करके फंस गए हैं। सोनम कपूर के रिऐकशन के बाद अब महाराष्ट्र महिला आयोग ने उनपर सख्त एक्शन लेने का फैसला किया है। वहीं अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने विवेक ओबेरॉय से इस ट्वीट पर सफाई मांगी है। एएनआई के ट्वीट की मानें तो राष्ट्रीय महिला आयोग ने विवेक के इस मजाक के लिए उनसे जवाब मांगा है। बताया ये भी जा रहा है कि एक्टर पर इसमें सख्त से सख्त कार्यवाही कर सकते हैं। 

रिसेंटली विवेक ओबेरॉय ने एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय बच्चन के पुराने रिश्तों को चुनाव की चादर ओढ़ाकर उनका मजाक बनाने की कोशिश की है। एक्टर की इस हरकतर पर बॉलीवुड की आयशा सोनम कपूर ने उनकी क्लास लगा दी है। एनसीडब्लू के चेयर पर्सन रेखा शर्मा ने रिसेंटली बयान दिया कि विवेक फौरन इस मीम के लिए माफी मांगे वरना उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि वो ट्वीटर से बात कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस ट्वीट को हटाया जाए। 



 



 



 

दरअसल रिसेंटली विवेक ओबेरॉय ने अपने सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया है। जो है तो चुनावी मु्द्दों को लेकर मगर उसमें ऐश्वर्या राय के सलमान और विवेक ओबरॉय के साथ रिश्तों को लेकर टॉट मारा गया है। इसी बात पर सोनम कपूर का गुस्सा फूट पड़ा है और सोशल मीडिया पर ही उन्होंने एक्टर की क्लास लगा दी है।



 

सोनम कपूर ने विवेक ओबेरॉय के इस ट्वीट पर लिखा, 'डिस्कस्टिंग एंड क्लासलेस' सोनम के इस ट्वीट के बाद उनके कई फैंस ने भी उनको स्पोर्ट किया है। एक यूजर ने सोनम के इस कमेंट पर लिखा, विवेक ओबेरॉय ने जब से फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी की है तब से वो खुद को सच में मोदी समझने लगे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा सलमान ने पहले ही कहा था कि विवेक बहुत लो क्लास हैं आज ये मीम शेयर करके उन्होंने ये बात प्रूव कर दी है। 



 



 

विवेक ने शेयर किया है मीम

विवेक ओबेरॉय ने ट्वीटर पर जो मीम शेयर की है उसका क्रेडिट भी उन्होंने दिया है। किसी ट्वीटर यूजर पवन सिंह ने इसे अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया था। इसी के बाद विवेक ने इसे अपने अकाउंट पर शेयर किया है। विवेक ओबेरॉय जल्द ही फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी में नजर आने वाले हैं। 

Web Title: Maharashtra State Commission for Woman take action against actor Vivek Oberoi on his objectionable tweet

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे