अभिनेता विजय राज पर महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तारी के बाद जमानत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 3, 2020 07:13 PM2020-11-03T19:13:50+5:302020-11-03T20:36:15+5:30

एडिशनल एसपी गोंदिया अतुल कुलकर्णी ने कहा कि अभिनेता विजय राज को कल गोंदिया से एक महिला क्रू मेंबर से कथित छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ एक मामला दर्ज़ किया गया है। बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। 

Maharashtra Gondia Actor Vijay Raaz arrested molesting woman crew member case registered | अभिनेता विजय राज पर महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तारी के बाद जमानत

30 वर्षीय महिला ने अपने साथ छेड़छाड़ की शिकायत रामनगर पुलिस थाने में की थी। (photo-ani)

Highlights अभिनेता को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जमानत पर रिहा कर दिया गया।विजय राज के खिलाफ फिल्म शेरनी की शूटिंग में शामिल क्रू महिला सदस्य की छेड़छाड़ की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।अभिनेता गोंदिया जिले से सटे मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में फिल्म की शूटिंग जारी है।

गोंदियाः बालीवुड अभिनेता विजय राज के खिलाफ फिल्म शेरनी की शूटिंग में शामिल क्रू महिला सदस्य की छेड़छाड़ की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। अभिनेता को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जमानत पर रिहा कर दिया गया।

अभिनेता गोंदिया जिले से सटे मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में फिल्म की शूटिंग जारी है। सभी कलाकार गोंदिया के एक होटल में ठहरे हुए है। 30 वर्षीय महिला ने अपने साथ छेड़छाड़ की शिकायत रामनगर पुलिस थाने में की थी। अभिनेता के खिलाफ भादंवि की धारा 354(अ)(ड) के तहत मामला दर्ज किया गया था, 3 नवंबर को गिरफ्तारी के बाद दोपहर 2 बजे न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने अभिनेता को जमानत दे दी।

Web Title: Maharashtra Gondia Actor Vijay Raaz arrested molesting woman crew member case registered

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे