लाइव न्यूज़ :

हमेशा कुछ अलग करने में विश्वास रखती हैं माधुरी दीक्षित, बनने जा रही हैं प्रड्यूसर

By भाषा | Updated: April 14, 2019 16:45 IST

Open in App

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने कहा कि वह उम्र संबंधी रूढ़ियों पर विश्वास नहीं करती है और ऐसी भूमिकाओं का चुनाव करेंगी जिसमें उन्हें कुछ ‘अप्रत्याशित’ करने का मौका मिलेगा। वरिष्ठ अभिनेत्री ने ‘राम लखन’, ‘तेजाब’, ‘दिल’, ‘हम आपके है कौन....!’, ‘मृत्युदंड’, ‘पुकार’, ‘देवदास’ जैसी फिल्मों के साथ खुद को विविधतापूर्ण किरदार निभाने के लिए स्थापित किया था।

माधुरी ने 2007 में ‘आजा नचले’ के साथ वापसी की और फिर 2014 में अंतराल के बाद ‘डेढ़ इश्किया’ और ‘गुलाब गैंग’ के साथ दमदार वापसी की थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कभी इससे नहीं चिपकी कि अब मैं एक पत्नी हूं और दो बच्चों की मां हो गयी हूं, इसलिए मैं इस तरह की भूमिकाएं निभा सकती हूं। मैं पत्नी हूं और मां हूं, इसलिए मुझे इस तरह की भूमिकाएं नहीं निभानी चाहिए।

मैं इस बात पर कतई यकीन नहीं करती हूं।’’ माधुरी ने पीअीआई से कहा, ‘‘मैं कुछ अलग करने में विश्वास करती हूं जो घिसे पिटे तरीके को समाप्त करे। इसलिए मैं ‘डेढ़ इश्किया’, ‘गुलाब गैंग’, ‘बकेट लिस्ट’ और ‘टोटल धमाल’ कर सकी। इन फिल्मों ने मेरी अलग तरह की छवि बनायी। लोगों को आशा करनी चाहिए कि मैं स्क्रीन पर कुछ अप्रत्याशित करूंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि लोगों को वक्त के साथ बदलना होगा। मैं वक्त के साथ चलती हूं। मैं फिल्म निर्माण करती हूं तो मुझे ऐसी फिल्म बनानी चाहिए जो यथार्थवादी हो और मुझे पता हो कि इसमें कुछ ऐसा हो जिसे लोग पसंद करेंगे।’’

नेटफ्लिक्स ओरिजनल में फिल्म ‘15 अगस्त’ के जरिये अपने पति श्रीराम नेने के साथ निर्माता बनी माधुरी ने कहा कि बतौर अभिनेत्री और बतौर निर्माता उनकी पसंद हमेशा कुछ अलग करने की होती है। 

टॅग्स :माधुरी दीक्षित
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMrs Deshpande OTT Release: माधुरी दीक्षित इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज़ में निभा रही हैं ग्रे-शेड कैरेक्टर, जानिए इसकी रिलीज से जुड़ी सारी बातें

बॉलीवुड चुस्कीMrs. Deshpande वेब सीरीज में माधुरी दीक्षित 'सीरियल किलर' के किरदार में, देखें वीडियो

भारतVIDEO: कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने माधुरी दीक्षित को बताया 'दोयम दर्जे की अभिनेत्री', मचा बवाल

बॉलीवुड चुस्कीIIFA 2025: आईफा-2025 में छाए शाहरुख खान-माधुरी दीक्षित?, डांस देख यादों में खोए फैंस, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीIIFA 2025: शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित करेंगे परफॉर्म?, रिहर्सल का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस