कंफर्म! युलिया वंतूर से भी शादी नहीं करेंगे सलमान खान, ये रही बड़ी वजह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 18, 2018 09:03 AM2018-01-18T09:03:25+5:302018-01-18T09:04:25+5:30

पिछले कई दिनों से ये खबरें जोर पर थीं कि सलमान शादी करने वाले हैं, लेकिन अब एक बार फिर से उनकी शादी पर विराम लग गया है।

lulia vanturs and salman khan not too wedding | कंफर्म! युलिया वंतूर से भी शादी नहीं करेंगे सलमान खान, ये रही बड़ी वजह

कंफर्म! युलिया वंतूर से भी शादी नहीं करेंगे सलमान खान, ये रही बड़ी वजह

बॉलीवुड के 'दंबग' सलमान खान के चाहने वालों को उनकी शादी का एक लंबे समय से इंतजार है। सलमान के फैंस के लिए वो दिन सबसे ज्यादा खुशी का होगा जिस दिन वह अपनी शादी का ऐलान करेंगे। ऐसे में पिछले कई दिनों से ये खबरें जोर पर थीं कि सलमान शादी करने वाले हैं, लेकिन अब एक बार फिर से उनकी शादी पर विराम लग गया है।

सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड युलिया वंतूर  के साथ उनके रिश्ते लंबे समय सुर्खियों में हैं। ये भी कहा गया है कि दोनों के बीच का रिश्ता प्यार में है। यहां तक कि कुछ दिन पहले ये भी खबर आई थी सलमान जल्द युलिया वंतूर के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। लेकिन युलिया ने इसको महज एक अफवाह करार दिया है। 

हाल में बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम को उन्होंने एक साक्षात्कार दिया है जिसमें उन्होंने सलमान के साथ शादी की बात को गलत करारा है। दरअसल जब उनसे सलमान खान के साथ शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ,यह अफवाह है कि हमारे बीच कुछ है पर मै उनकी बहोत अच्छी दोस्त हूँ और यह मेरे लिए गर्व की बात है।’ कटरीना कैफ के साथ ब्रेकअप के बाद सलमान का नाम युलिया के साथ जुड़ गया। अक्सर सलमान के फंक्शन में युलिया उनके साथ ही दिखती हैं। 

इतना ही नहीं उन्होंने सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करने पर भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अभी ऐसा कुछ प्लान नहीं है ना ही सलमान ने अभी ऐसा कुछ सोचा है। युलिया ने यह भी कहा कि उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में कोई चाहत नहीं है। ऐसे में युलिया के शादी से इंकान के बाद अब फैंस के बीच फिर से निराशा हो सकती है।

Web Title: lulia vanturs and salman khan not too wedding

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे