आप को भी इमोशनल कर देगा 'लव सोनिया' का ये ट्रेलर, देखें वीडियो

By विवेक कुमार | Published: August 23, 2018 01:00 PM2018-08-23T13:00:42+5:302018-08-23T13:00:42+5:30

फिल्म में ऋचा चड्ढा का किरदार एक कोठे की मालकिन का है। जो मानव तस्करी की शिकार होकर दुष्कर्म पीड़िता के रूप में नजर आने वाली हैं। 

Love Sonia trailer out starring Rajkummar Rao, Richa Chadha, Freida Pinto | आप को भी इमोशनल कर देगा 'लव सोनिया' का ये ट्रेलर, देखें वीडियो

आप को भी इमोशनल कर देगा 'लव सोनिया' का ये ट्रेलर, देखें वीडियो

मुंबई, 23 अगस्त: तबरेज नुरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लव सोनिया' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म की कहानी चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर बेस्ड है।  ट्रेलर में राजकुमार राव, मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा और फ्रीडा पिंटो जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी एक गांव की लड़की प्रीती की है। जिसका पिता उसे कुछ पैसों के लिए लालच में  बेच देता है। वहीं उसकी एक बहन भी है जिसका नाम है सोनिया, जो अपनी प्रीति को ढुंढ़ती है और उसे देह व्यापार के दलदल से बाहर निकालती है। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा का किरदार एक कोठे की मालकिन का है। जो मानव तस्करी की शिकार होकर दुष्कर्म पीड़िता के रूप में नजर आने वाली हैं। 

फिल्म में फ्रीडा पिंटो रश्मि का किरदार निभा रही हैं। वहीं इस फिल्म से मृणाल ठाकुर डेब्यू कर रहीं हैं उन्होंने इससे पहले कई टीवी शोज में भी काम किया है। लव सोनिया फिल्म के प्रोड्यूसर डेविड वोमार्क है। इस फिल्म की कहानी टेड कापलान, अलकेश वजा, के द्वारा लिखी गयी है।   

अभी हाल ही में इस फिल्म ने 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' में सर्वश्रेष्ठ इंडी फिल्म पुरस्कार भी अपने नाम किया था। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद फिल्म के सभी कलाकारों की खूब तारीफ हुई थी। 

'लव सोनिया' फिल्म में फ्रीडा पिंटो, मनोज वाजपेयी, राजकुमार राव, ऋचा चड्ढा, अनुपम खेर, आदिल हुसैन, डेमी मूर और मार्क डुप्लास जैसे एक्टर हैं। मृणाल ठाकुर फिल्म में सोनिया का किरदार निभा रही हैं।

Web Title: Love Sonia trailer out starring Rajkummar Rao, Richa Chadha, Freida Pinto

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे