लोकसभा चुनाव 2019: कन्हैया कुमार से आतिशी तक स्वरा भास्कर ने किया जिनका-जिनका प्रचार सभी हैं हार की कगार पर

By मेघना वर्मा | Published: May 23, 2019 04:46 PM2019-05-23T16:46:53+5:302019-05-23T16:46:53+5:30

दिल्ली से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अतिशी के रोड शो में भी स्वरा शामिल हुई थीं। उनको वोट देने की अपील की थी। फिलहार अतिशी तीसरे नबंर पर चल रही हैं। इस सीट से गौतम गंभीर आगे चल रहे हैं। 

loksabha election results 2019 whom swara bhasker campaigned kanhaiyya kumar digvijay singh atishi all set to loose | लोकसभा चुनाव 2019: कन्हैया कुमार से आतिशी तक स्वरा भास्कर ने किया जिनका-जिनका प्रचार सभी हैं हार की कगार पर

लोकसभा चुनाव 2019: कन्हैया कुमार से आतिशी तक स्वरा भास्कर ने किया जिनका-जिनका प्रचार सभी हैं हार की कगार पर

लोकसभा चुनाव की मतगणना लागातार जारी है। बीजेपी की जीत का मंजर अब साफ दिखाई दे रहा है। वहीं बॉलीवुड के सितारे भी इस बार के चुनाव में काफी एक्टिव दिखाई दे रहे थे। रुझानों की मानें एनडीए 349 सीटों से आगे चल रही है। 

वहीं कई बड़े नेताओं के प्रचार के लिए कई बड़े सितारें जमीं पर उतर आए थे। जिनमें से एक थीं स्वरा भास्कर। स्वरा ने जिन-जिन कैंडिडेट्स के लिए प्रचार किया रुझानों की मानें तो ये सभी प्रत्याशी अब हार की कगार पर हैं। 

आइए आपको बताते हैं कौन-कौन से थे वो प्रत्याशी जिनके प्रचार के लिए स्वरा ने कैंपेनिंग की। मगर ये सभी प्रत्याशी अब हारने की कगार पर हैं।

1. कन्हैया कुमार



 

स्वरा भास्कर ने बेगूसराय से सीपीआई कैंडिडेट कन्हैया कुमार के लिए चुनाव प्रचार किया था। स्वरा ने कन्हैया को इस कैंपेन में बिहार के लाला कहकर भी सम्बोधित किया है। खबरों की माननें तो कन्हैया कुमार फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं। इस सीट पर बीजेपी के गिरिराज सिंह लगभग ढाई लाख से ज्यादा वोटों से पीछे हैं। 

2. दिग्विजय सिंह के लिए किया प्रचार



 

स्वरा ने दिग्विजय सिंह के लिए भी प्रचार किया ता। कांग्रेस कैंडिडेट दिग्विजय सिंह के अगेंस्ट भोपाल से साघ्वी प्रज्ञा के लिए हिंदू आतंकी शब्द का इस्तेमाल किया था वहीं दिग्विजय सिंह दो लाख वोट से पीछे हैं। 

3. अतिशी के लिया रोड शो



 

दिल्ली से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अतिशी के रोड शो में भी स्वरा शामिल हुई थीं। उनको वोट देने की अपील की थी। फिलहार अतिशी तीसरे नबंर पर चल रही हैं। इस सीट से गौतम गंभीर आगे चल रहे हैं। 

4. राघव चड्ढा



 

स्वरा भास्कर ने साउथ दिल्ली से आप कैंडिडेट राघव चड्ढा के लिए कैंपिन किया था। मगर वो भी अब पीछे चल रहे हैं। राघव चड्ढा बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से लाखों वोटो सें पीछे चल रहे हैं। 

फिलहाल अन्य सीटों पर मतगणना जारी है। स्वरा भास्कर हमेशा ही सोशल मीडिया पर खुलकर बात रखने के लिए जानी जाती हैं। सोशल मुद्दा हो या राजनीतिक मुद्दा स्वरा अपना ओपिनियन खुलकर रखती हैं। 

Web Title: loksabha election results 2019 whom swara bhasker campaigned kanhaiyya kumar digvijay singh atishi all set to loose