Lokmat Most Stylish Award 2023: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी को मिला 'मोस्ट स्टाइलिश टाइमलेस आइकन अवॉर्ड'

By रुस्तम राणा | Published: September 13, 2023 12:57 AM2023-09-13T00:57:48+5:302023-09-13T01:20:54+5:30

सुनील शेट्टी फिल्म जगत के एक प्रतिष्ठित कलाकार हैं। वह अपनी सुडौल फिजिक्स और स्टाइलिश लुक की वजह से आज भी युवाओं के रोल मॉडल के रूप में स्थापित होते हैं।

Lokmat Most Stylish Award 2023: Bollywood actor Sunil Shetty received 'Most Stylish Timeless Icon Award' | Lokmat Most Stylish Award 2023: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी को मिला 'मोस्ट स्टाइलिश टाइमलेस आइकन अवॉर्ड'

Lokmat Most Stylish Award 2023: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी को मिला 'मोस्ट स्टाइलिश टाइमलेस आइकन अवॉर्ड'

Lokmat Most Stylish Award 2023: मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स में फिल्म उद्योग के प्रतिष्ठित कलाकार सुनील शेट्टी को 'मोस्ट स्टाइलिश टाइमलेस आइकन अवॉर्ड' नवाजा गया है। उन्हें यह पुस्कार अभिनेता जितेंद्र के हाथों से दिया गया। 

सुनील शेट्टी फिल्म जगत के एक प्रतिष्ठित कलाकार हैं। साथ ही वह एक सफल कारोबारी भी हैं। हालांकि वह अपनी सुडौल फिजिक्स और स्टाइलिश लुक की वजह से आज भी युवाओं के रोल मॉडल के रूप में स्थापित होते हैं। यही वजह है कि लोकमत द्वारा उन्हें यह पुस्कार दिया गया है। 

अन्ना की लुक्स से यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि वह 60 पार कर चुके हैं। अन्ना आज भी युवा नजर आते हैं।  सुनील शेट्टी अपनी एक्टिंग स्किल के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए लोकप्रिय हैं। भले ही वह उम्रदराज हो गए हो, लेकिन आज भी वह फिटनेस और स्टाइल के प्रतिष्ठित आइकन हैं। बॉलीवुड में उनका एक अलग मकाम हैं। 

लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड एक प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह है। इस अवॉर्ड के जरिए फिल्म, उद्योग और राजनीति से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले शख्स को सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार समारोह उत्कृष्टता का जश्न मनाने के लिए जाना जाता है। यह एक ऐसा मंच है जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करता है। शीर्ष ब्रांडों का पर्याय बन चुके वैश्विक पावर हाउस अमेजन के साथ इस साल के संस्करण हेतु साझेदारी की गयी है। कई वर्षों से लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड एक प्रतिष्ठित मंच बन चुका है और इस साल का संस्करण सभी के लिए अविस्मरणीय साबित हुआ।   

Web Title: Lokmat Most Stylish Award 2023: Bollywood actor Sunil Shetty received 'Most Stylish Timeless Icon Award'

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे