LMOTY 2019: मराठी एक्टर सुबोध भावे और एक्ट्रेस कल्याणी मुणे को मिला सम्मान

By मेघना वर्मा | Published: February 20, 2019 07:51 PM2019-02-20T19:51:03+5:302019-02-20T19:51:03+5:30

मुंबई में जन्मी कल्याणी को शुरू से ही एक्टिंग और थिएटर का शौक था। एक्ट्रेस कल्याणी की पहचान आज भी उनका थिएटर प्ले अनसीन से की जाती है।

lokmat maharashtrian of the year 2019: Marathi Actor subodh bhave and Kalyani Muley | LMOTY 2019: मराठी एक्टर सुबोध भावे और एक्ट्रेस कल्याणी मुणे को मिला सम्मान

LMOTY 2019: मराठी एक्टर सुबोध भावे और एक्ट्रेस कल्याणी मुणे को मिला सम्मान

लोकमत का सबसे बड़ा लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2019 अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। 20 फरवरी को मुंबई में चल रहे इस आयोजन में कई क्षेत्र जैसे लोकसेवा, समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा, नाटक, राजनीति, प्रशासन, परफॉर्मिंग आर्ट, फिल्म, उद्योग, खेल और सीएसआर आदि विविध क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाले और नाम ऊंचा करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। फिल्म कैटीगरी में मराठी एक्टर सुबोध भावे और एक्ट्रेस कल्याणी मुणे को अवॉर्ड दिया गया। 

एक्ट्रेस कल्याणी मुणे को उनकी फिल्म न्यूड में उनकी परफॉर्मेंस के लिए इस सम्मान से नवाजा गया। इस साल भी अभिनेता के साथ नेता और खिलाड़ी के साथ समाज के लिए काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। 

न्यूड फिल्म के लिए मिला कल्याणी को अवॉर्ड

मुंबई में जन्मी कल्याणी को शुरू से ही एक्टिंग और थिएटर का शौक था। एक्ट्रेस कल्याणी की पहचान आज भी उनका थिएटर प्ले अनसीन से ही की जाती है। विष्णुपंद बार्वे के डायरेक्शन में किए गए इस ड्रामे में कल्याणी ने एक महिला के सफर को मंज पर पिरोया था।  2017 में आई मराठी फिल्म रिंगन और रिबन ने उन्होंने काम किया। मगर अब तक की सबसे बेहतरीन मूवी उनकी जो रही वो थी 2018 में आई न्यूड। इसी फिल्म के लिए उन्हें लोकमत महाराष्ट्रीयन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

50 से भी ज्यादा फिल्मों में किया काम

सुबोध को उनकी फिल्म लोकमान्य-एक युग पुरूष के लिए जाना जाता है। जो बाल गंगाधर तिलक के ऊपर बनी फिल्म थी। देश के फ्रीडम फाइटर की इस बायोपिक में सुबोध ने सभी का दिल जीत लिया। अपने फिल्मी सफर में उन्होंने 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वहीं साल 2015 में उन्होंने इंडस्ट्री में अपना डायरेक्शन डेब्यू भी किया।

कार्यक्रम में बॉलीवुड के भी कई सितारे नजर आए। दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल, रोहित शेट्टी, जरीन खान के साथ कई छोटे-बड़े सितारे कार्यक्रम में मौजूद रहे। 

Web Title: lokmat maharashtrian of the year 2019: Marathi Actor subodh bhave and Kalyani Muley

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे