LMOTY 2019: 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' के लिए उद्धव ठाकरे व दीपिका-विक्की कौशल को किया गया सम्मानित, इन दिग्गजों मिले अवार्ड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 20, 2019 05:54 PM2019-02-20T17:54:12+5:302019-02-20T22:12:53+5:30

Lokmat Maharashtrian of the Year 2019: लोकमत की ओर से 20 फरवरी को लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2019 का आयोजन किया जा रहा है। जो कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा।

lokmat maharashtrian of the year 2019 in mumbai these stars special honour | LMOTY 2019: 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' के लिए उद्धव ठाकरे व दीपिका-विक्की कौशल को किया गया सम्मानित, इन दिग्गजों मिले अवार्ड

LMOTY 2019: 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' के लिए उद्धव ठाकरे व दीपिका-विक्की कौशल को किया गया सम्मानित, इन दिग्गजों मिले अवार्ड

हर साल की तरह इस साल भी लोकमत की ओर से 20 फरवरी को लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2019 का आयोजन किया जा रहा है। हर साल की तरह से कार्यक्रम का शुरू हो गया है। बीते साल ये प्रोग्राम अप्रैल माह में हुआ था। 

लाइव कार्यक्रम

-अप्पा साहेब धर्मारथ को समाजभूष से सम्मान से सम्मानित किया गया
-रीतेश देशमुख ने सीएम देशमुख से सवाल जवाब किए हैं, जिनका जवाब उन्होने वेबाक तरीके से दिया।

-बिजनेस ऑफ द ईयर के लिए बाबा कल्याणी को लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित किया गया।
-स्पोर्ट पर्सन ऑफ द ईयर लिए स्मृति मंधाना को महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया
-जीवन गौरब पुरस्कार के लिए श्रीराम सुतार जी को महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया
-कारपोरेट सोशल के लिए टाटो मोटर्स को अवार्ड मिला।
-मनोरंजिन जगत के लिए इंटरटेंनेंट ट्रेंड सेटर के लिए रोहित शेट्टी को खास पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
-पावर आइकान ऑफ द इयर के लिए उद्धव ठाकरे को सम्मानित किया गया है
_पार्थ ब्रेकिंग परफॉर्मेंस के लिए दीपिका पादुकोण को लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया
-पार्थ ब्रेकिंग परफॉर्मेंस के लिए विक्की कौशल को लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया
-आईपीएस के लिए एन अंबिका को लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया।
- प्रशासन आईएएस के लिए राजेश देशमुख को सम्मानित किया गया।

कुछ खास पुरस्कार

-लघु उद्योग (प्रोमसिंग) के लिए लोकमत का सम्मान विशाल अग्रवाल  को दिया गया
-पब्लिक सर्विस के लिए चेतना सिन्हा ने ये पुरस्कार अपने नाम किया 
-मराठी फिल्मों में पुरुष वर्ग के लिए सुबोध भावे  को लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया 
- मराठी फिल्मों में महिला वर्ग के लिए कल्याणी मुणे को लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया 
- खेल के क्षेत्र में राहलु अवारे को कुश्ती के लिए  लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' समारोह से सम्मानित किया गया है।
-रंगमंच पुरुष के लिए प्रशांत दामले को   लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया है।
-मेडिकल मुंबई के लिए डॉक्टर पार्थ को पुरस्कार दिया गया
-लोकमत की ओर से मेडिकल के लिए डॉक्टर लोकेंद्र सिंह सम्मानित किया गया है।
-एक खास पुरस्कार से सम्मानित किया गया क्योंकि इजराइल में रह कर भी मराठी भाषा को आगे बढाने के लिए एलिजाबेथ डेविड ने इस पुरस्कार को स्वीकार किया। -संगीत ,नृत्य व गायन व मेकअप के लिए विक्रम वायकवाट को सम्मानित किया गया। उनको सत्यमूति व अनुराधा पौटवाल ने पुरस्कार दिया-शिक्षा के लिए पहला पुरस्कार दिया गया। जो रंजीत सिंह को दिया गया।

इसमें लोकसेवा, समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा, नाटक, राजनीति, प्रशासन, परफॉर्मिंग आर्ट, फिल्म, उद्योग, खेल और सीएसआर आदि विविध क्षेत्रों में प्रतिकूल परिस्थितियों से जूझते हुए सफलता के शिखर पर पहुंच कर पूरे विश्व को अपनी मुट्ठी में करने वाले दिग्गज महारत्नों का गौरव किया जाएगा। पिछले कई सालों से इस अवार्ड का आयोजन मुंबई में किया जा रहा है। बीते साल ही तरह से साल भी मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं।

कब होगा शुरू कार्यक्रम

पूरे महाराष्ट्र को अपनी ओर आकर्षित करने वाला यह शानदार समारोह 20 फरवरी को शाम 5 बजे वरली स्थित एनएससीआई डोम में आयोजित हो रहा है। इसमें अनेक विभूतियां अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

अवॉर्ड में ये दिग्गज शामिल होंगे

लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रेलवे मंत्री पीयूष गोयल, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, अप्पासाहब धर्मांधिकारी, बाबासाहब कल्याणी, शिल्पकार राम सुतार, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, रोहित शेट्ठी, रीतेश विलासराव देशमुख,विक्की कौशल, नोह मासिल, स्मृति मंधाना जैसे दिग्गज शामिल होंगे। 

ये है कार्यक्रम का शेड्यूल

लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड कार्यक्रम के दौरान एक्टर रीतेश विलासराव देशमुख सीएम देवेंद्र फडणवीस का साक्षात्कार लेंगे। इसके साथ ही शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का ओजस्वी भाषण होगा।  इस अवार्ड समारोह के दौरान दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल और रोहित शेट्टी के साथ खास बातचीत होगी। 

साथ खास बातचीत होगी। 

English summary :
Lokmat is organizing the Lokmat Maharashtrian of the Year Awards 2019 (LMOTY Awards 2019) on 20 February this year. Lokmat Maharashtrian of the Year Awards is organise to honor the special contribution made in different fields. LMOTY Awards 2019 ceremony will have CM of Maharashtra Devendra Fadnavis, Uddhav Thackeray, Union Railway Minister Piyush Goyal, Deepika Padukone as guests. Here are the live updates and latest news of awards distribution and the celebrities being honored by Lokmat Maharashtrian of the Year Awards 2019.


Web Title: lokmat maharashtrian of the year 2019 in mumbai these stars special honour

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे