लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा को दिया टिकट, जावेद अख्तर बोले- वाह! वाह!! वाह!!!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 18, 2019 06:20 AM2019-04-18T06:20:09+5:302019-04-18T06:20:09+5:30

भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का मुकाबला करने के लिए बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। इस परजाने-माने लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

lok sabha elections 2019 javed akhtar bjp bhopal seat sadhvi pragya | लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा को दिया टिकट, जावेद अख्तर बोले- वाह! वाह!! वाह!!!

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा को दिया टिकट, जावेद अख्तर बोले- वाह! वाह!! वाह!!!

बीजेपी ने मध्य प्रदेश की चार सीटों के लिए बुधवार को नई सूची जारी कर दी है। भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का मुकाबला करने के लिए बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। इस परजाने-माने लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ट्वीट करके जावेद ने अपना पक्ष रखा हैष जावेद अख्तर ने तंज कसते हुए कहा कि भोपाल में बीजेपी की उम्मीदवार की पसंद वास्तव में अनुकरणीय है,साध्वी प्रज्ञा, संघ परिवार के विचारों और कार्यों का संपूर्ण प्रसार हैं, वाह! वाह!! वाह !!!


साध्वी प्रज्ञा ने बुधवार सुबह ही बीजेपी ज्वॉइन की थी। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वह बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने दावा किया है कि वो चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी भी। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में कहा था, मेरी कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं, जिनके लिए दिग्विजय सिंह जिम्मेदार हैं। मैं कभी उन धब्बों को नहीं भूल सकती, जो उन्होंने मेरी जिंदगी पर लगाए हैं।'

खास बात ये भी है कि दिग्विजय वह शख्स हैं जिन्होंने साध्वी पर आतंकवादी होने का टैग लगाते हुए पूर्व में कई हमले किये हैं। ऐसे में बीजेपी का गढ़ होने के बावजूद भोपाल की लड़ाई दिलचस्प होने जा रही है। यही नहीं, साध्वी के लिए भी अपने विरोध करने वालों को जवाब देने के लिए यह समय माकूल होगा।

Web Title: lok sabha elections 2019 javed akhtar bjp bhopal seat sadhvi pragya