LMOTY 2019: अपने क्षेत्र में सराहनीय काम करने वालों का किया गया सम्मान, जानिए किनको मिला गौरव

By मेघना वर्मा | Published: February 20, 2019 09:43 PM2019-02-20T21:43:47+5:302019-02-20T21:43:47+5:30

LMOTY 2019: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के साथ नेता और राजनेता को सम्मानित किया गया। लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रेलवे मंत्री पीयूष गोयल के साथ रीतेश विलासराव देशमुख,विक्की कौशल, नोह मासिल, स्मृति मंधाना जैसे दिग्गज शामिल हुए। 

LMOTY 2019: Lokmat Maharashtrian of the year 2019 awardee list category wise | LMOTY 2019: अपने क्षेत्र में सराहनीय काम करने वालों का किया गया सम्मान, जानिए किनको मिला गौरव

LMOTY 2019: अपने क्षेत्र में सराहनीय काम करने वालों का किया गया सम्मान, जानिए किनको मिला गौरव

लोकमत की ओर से हर साल आयोजित किए जाने वाले लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2019 अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। 20 फरवरी को मुंबई में हुए इस आयोजन में लोकसेवा, समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा, नाटक, राजनीति, प्रशासन, परफॉर्मिंग आर्ट, फिल्म, उद्योग, खेल और सीएसआर आदि विविध क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाले लोगों को गौरव और सम्मानित किया गया। 

इस साल भी बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के साथ नेता और राजनेता को सम्मानित किया गया। नीचे पढ़िए उन कलाकारों और लोगों का नाम जिन्हें इस साल लोकमत के सबसे बड़े अवॉर्ड लोकमत महराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2019 के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

किस कैटिगीरी में किनको मिला अवॉर्ड

लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ अवॉर्ड 2019 में इस बार राहुल आवारे को स्पोर्ट्स में, चेतना सिंह को सोशल सर्विस में, रंजीत सिंह को शिक्षक के रूप में, हर्ष पोडार और एन अंबिका को आईपीएस, चिकित्सा के क्षेत्र में, आईएस राजेश देशमुख, बिजनेस में विशाल अग्रवाल, न्यूरोसर्जन डॉक्टर लोकेन्द्र सिंह, कांग्रेस सत्यजीत थांबे, बीजेपी के सीनियर पॉलीटिशियन में चंद्रकांत पाटिल, एक्टर में सुबोध भावे, एक्ट्रेस में कल्याणी मुले, पफॉर्मिंग आर्ट्स में विक्रम गाईकवाड, थिएटर से प्रशांत धामले और गौरी को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

अवॉर्ड में ये शामिल हुए ये दिग्गज

लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रेलवे मंत्री पीयूष गोयल, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, अप्पासाहब धर्मांधिकारी, बाबासाहब कल्याणी, शिल्पकार राम सुतार, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, रोहित शेट्ठी, रीतेश विलासराव देशमुख,विक्की कौशल, नोह मासिल, स्मृति मंधाना जैसे दिग्गज शामिल हुए। 

English summary :
LMOTY 2019: Lokmat organises Lokmat Maharashtrian of the year 2019 award ceremony to honor people from different field for their special contribution and work. Here are Lokmat Maharashtrian of the year 2019 awardee list category wise.


Web Title: LMOTY 2019: Lokmat Maharashtrian of the year 2019 awardee list category wise

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे