लाइव न्यूज़ :

नेपोटिजम विवाद: दिवंगत एक्टर इंद्र कुमार की पत्नी ने साधा शाहरुख खान और करण जौहर पर निशाना, कहा- काम के नाम पर मिलता है सिर्फ झूठा दिलासा

By अमित कुमार | Updated: June 24, 2020 07:57 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में नोपोटिजम को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। इस दौरान कई लोग खुलकर अपने विचार सामने रख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म मासूम से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले इंद्र कुमार की पत्नी ने बताया कि उनके पति नेपोटिजम के शिकार थे।इंद्र कुमार की पत्नी पल्लवी सर्राफ के मुताबिक बॉलीवुड में काम के नाम पर झूठा दिलासा दिया जाता है। पल्लवी सर्राफ ने बताया कि कैसे उनके पति का करियर नेपोटिजम की वजह से खत्म हो गया।

बॉलीवुड एक्टर इंद्र कुमार की 28 जुलाई 2017 को मौत हो गई थी। 43 साल के इंद्र के मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में था। खबरों के मुताबिक इंद्र का निधन 28 जुलाई को हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। इंद्र कुमार की पहचान बॉलीवुड के उन एक्टरों में की जाती है जिन्होंने अपने दम पर यहां जगह बनाने में कामयाबी हासिल की थी। 

फिल्म मासूम से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले इंद्र कुमार की पत्नी ने बताया कि उनके पति नेपोटिजम के शिकार थे। नेपोटिजम को लेकर इन दिनों एक बार फिर बहस तेज है। ऐसे में इंडस्ट्री के लोग लगातार इस पर बेबाकी से अपनी राय रख रहे हैं। इंद्र कुमार की पत्नी पल्लवी सर्राफ के मुताबिक बॉलीवुड में काम के नाम पर झूठा दिलासा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि कैसे उनके पति का करियर नेपोटिजम की वजह से खत्म हो गया। 

काम की कोशिश में खूब लगाए करण जौहर के ऑफिस के चक्कर

पल्लवी सर्राफ ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'इन दिनों हर कोई नेपोटिजम पर बात कर रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की तरह मेरे पति ने अपने दम पर फेम पाया था। वह 90 के दशक में पीक पर थे। उनके गुजरने से पहले मुझे याद है कि वह दो लोगों के पास काम के लिए गए थे। वह करण जौहर के पास गए थे, वहां मैं भी थी। सबकुछ मेरे सामने हुआ था। उन्होंने अपनी वैन के बाहर हमें 2 घंटे इंतजार कराया। इसके बाद उनकी मैनेजर गरिमा ने कहा कि करण जौहर बिजी हैं। इसके बाद वह लगातार 15 दिन तक करण के ऑफिस के चक्कर लगाते रहे, लेकिन कोई काम नहीं मिला।

शाहरुख खान ने भी नहीं की थी मदद

इतना ही नहीं पल्लवी सर्राफ ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि इंद्र कुमार ने फिल्म जीरो के सेट पर शाहरुख खान से मुलाकात की। उन्होंने भी ऐसा ही किया और अपने मैनेजर से मिलने को कहा। लेकिन इसके बाद न तो शाहरुख खान और न ही उनकी मैनेजर से कभी बात हो पाई। 

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोकरण जौहरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच