बेहद रोमांटिक है अरजित सिंह की आवाज में रिलीज हुआ 'लैला मजनू' का 'आहिस्ता' सॉन्ग
By विवेक कुमार | Published: August 9, 2018 05:17 PM2018-08-09T17:17:17+5:302018-08-09T17:19:02+5:30
इस प्यारे से गाने में अविनाश और तृप्ति के बीच प्यार को पनपते हुए दिखाया गया है। गाने की शूटिंग कश्मीर में की गई है।
मुंबई, 9 अगस्त: साजिद अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लैला मजनू' का पहला गाना 'अहिस्ता' रिलीज हो चुका है। इस प्यारे से रोमांटिक गाने को अरजीत सिंह और जोनिता गांधी ने अपनी आवाज दी है। इसे म्यूजिक निलाद्री कुमार और लिरिक्स इरशाद कामिल ने दिया है। 2 मिनट 22 सेकंड के इस लव सॉन्ग को देखते ही देखते 4 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
गाने को कश्मीर की बर्फीली वादियों में शूट किया गया है। गाने में अविनाश और तृप्ति के बीच प्यार को पनपते हुए दिखाया गया है। इस गाने में दोनों की क्यूट केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है।
बता दें कि फिल्म में एक्टर अविनाश तिवारी ने 'मजनूं' का किरदार निभाया है, वहीं एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी उनकी 'लैला' बनी हैं। दोनों ही एक्टर्स की ये डेब्यू फिल्म है। फिल्म की कहानी पुरानी है लेकिन इसे नए अंदाज में पेश किया गया है। जो कि आपको पसंद आएगी।
फिल्म 'लैला मजनू' की शूटिंग कश्मीर की खूबसूरत वादियों में की गई है। खास बात यह है कि बॉलीवुड के दो मशहूर डायरेक्टर एकता कपूर और इम्तियाज अली की जोड़ी पहली बार साथ आई है जो इस क्लासिक लव स्टोरी को पर्दे पर उकेरेगी। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।