कुमार सानू के बेटे जान कुमार का छलका दर्द, कहा- अगर पिता ने मदद की होती तो मेरा भी इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम होता
By अनिल शर्मा | Published: April 4, 2023 03:10 PM2023-04-04T15:10:00+5:302023-04-04T15:25:30+5:30
जान ने कहा कि उनकी माँ ही उनके लिए पिता और माँ दोनों है। जान ने कहा कि "मूल रूप से, मैं पिताजी के बारे में कभी नहीं जानता था। मुझे बाद में उनके बारे में पता चला।"
मुंबईः बॉलीवुड के मशहूर और सुरीले गायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू ने कहा है कि अगर उनके पिता ने मदद की होती तो वह भी आज इंडस्ट्री के बड़े नामों में शामिल होते। गौरतलब है कि जान कुमार 2020 में बिग बॉस 14 में नजर आए थे।
जान ने ईटाइम्स से बात करते हुए जान कुमार ने कहा कि उन्हें अपने पिता को लेकर कोई शिकायत नहीं। कोई मांग नहीं है। उन्होंने जो मेरे लिए सोचा है उसके होने का इंतजार है। गौरतलब है कि जान कुमार जब 6 महीने के थे उनके पिता कुमार शानू और माँ रीता भट्टाचार्य अलग हो गए थे। वह अपनी माँ के साथ ही रहते हैं।
जान कुमार शानू ने दावा किया कि कुमार शानू ने अपने करियर में कभी उनकी मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने मदद की होती तो मैं अब तक उद्योग में सबसे बड़े नामों में से एक होता। लेकिन कोई शिकायत नहीं है, कोई मांग नहीं है। मुझे भगवान पर भरोसा है और देख रहा हूं कि उन्होंने मेरे लिए क्या सोचा है।" जान ने कहा कि उनकी माँ ही उनके लिए पिता और माँ दोनों है। जान ने कहा कि "मूल रूप से, मैं पिताजी के बारे में कभी नहीं जानता था। मुझे बाद में उनके बारे में पता चला।"
जान ने कहा कि यह बहुत अजीब था क्योंकि उनके साथ बड़े होने की मेरे पास कोई यादें नहीं हैं। जब मुझे पता चला कि मेरे पिता कौन हैं और वह क्या करते हैं तो ये थोड़ा चुनौतीपूर्ण था। भाग्य से या दुर्भाग्य से... मुझे वही वर्क लाइन चुननी पड़ी।