लाइव न्यूज़ :

'खलनायक' के सीक्वल को लेकर पहली बार बोलीं माधुरी दीक्षित, संजय दत्त के साथ काम करने को लेकर दिया ऐसा रिएक्शन

By अमित कुमार | Updated: June 11, 2020 21:33 IST

सुभाष घई के मुताबिक उन्हें 'खलनायक' के सीक्वल लिखने का आइडिया संजय दत्त ने ही दिया था। ऐसे में फैंस भी इस फिल्म का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक इंटरव्यू के दौरान माधुरी दीक्षित ने 'खलनायक' के सीक्वल को लेकर अपनी बात रखी। माधुरी के मुताबिक लॉकडाउन के बाद वो डांस दीवाने और नेटफ्लिक्स से जुड़े कुछ प्रॉजेक्ट्स का हिस्सा होंगी।इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान सुभाष घई ने बताया था कि वह जल्द ही 'खलनायक' के सीक्वल को लेकर आ रहे हैं।

मशहूर प्रड्यूसर-डायरेक्टर सुभाष घई की 1993 में आई सुपरहिट फिल्म 'खलनायक' के दूसरे भाग की चर्चा पिछले दिनों जोरों पर थी। सुभाष घई ने एक इंटरव्यू में कंफर्म किया था कि वह इसकी स्क्रिप्ट पूरी कर चुके हैं। ऐसे में फिल्म के सीक्वल को लेकर पहली बार माधुरी दीक्षित का बयान सामने आया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी दीक्षित ने 'खलनायक' के सीक्वल को लेकर अपनी बात रखी। 

माधुरी दीक्षित ने फिल्म के सीक्वल को लेकर कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मेरे लिए यह एक सरप्राइज की तरह है। फिल्म में काम करने को लेकर माधुरी ने कहा कि फिल्म के स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है कि वह इसमें काम करेंगी या नहीं। संजय दत्त के साथ इससे पहले माधुरी फिल्म कलंक में नजर आईं थी। लेकिन दोबारा वह कहानी पसंद आने पर ही काम करेंगी। 

हालांकि, माधुरी ने सीक्वल में आज के कलाकारों को मौका देने की वकालत की। माधुरी के मुताबिक लॉकडाउन के बाद वो डांस दीवाने और नेटफ्लिक्स से जुड़े कुछ प्रॉजेक्ट्स का हिस्सा होंगी। इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान सुभाष घई ने बताया था कि वह जल्द ही 'खलनायक' के सीक्वल को लेकर आ रहे हैं। 'मुंबई मिरर' से हुई बातचीत में सुभाष घई ने बताया कि वो और उनकी टीम पिछले दो साल से इस पर काम कर रहे हैं और अब लगभग स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। 

सुभाष घई ने कहा कि उनकी टीम पिछले 6-7 महीने से लगातार इस फिल्म के कंटेट पर विचार कर रही थी, जो अब पूरा हो चुका है। अब कॉन्टेंट तैयार है, यह कहानी पिछले 'खलनायक' से आगे की होगी। इसमें गैंगस्टर बलराम प्रसाद उर्फ बल्लू जेल से बाहर आता है और उसके बाद की कहानी शुरू होती है। फिल्म के पहले भाग में बल्लू का रोल संजय दत्त ने निभाया था। ऐसे में इस फिल्म में भी संजय दत्त होंगे, इस बात की जानकारी खुद सुभाष घई ने दी।

टॅग्स :माधुरी दीक्षितसुभाष घईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई